HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए BJP सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी: केजरीवाल

डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए BJP सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी: केजरीवाल

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार किए जाने के बाद सियासत भी शुरू हो गयी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह शनिवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। मनमोहन सिंह की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं, निगम बोध घाट पर मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार किए जाने के बाद सियासत भी शुरू हो गयी है। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा, डॉ. मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी?

पढ़ें :- अब अरविंद केजरीवाल को राज्यसभा भेजेगी आप! पंजाब से राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में उतारा

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये खबर सुनकर मैं स्तब्ध हूं। भारत के प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर किया गया। इसके पूर्व भारत के सभी प्रधानमंत्रियों का अंतिम संस्कार राजघाट पर किया जाता था। सिख समाज से आने वाले, पूरी दुनिया में ख्याति प्राप्त, 10 वर्ष भारत के प्रधानमंत्री रहे डॉ मनमोहन सिंह जी के अंतिम संस्कार और समाधि के लिए बीजेपी सरकार 1000 गज़ जमीन भी न दे सकी?

बता दें कि, शनिवार को निगम बोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। इससे पहले सुबह 8:30 बजे से उनका पार्थिव शरीर कांग्रेस मुख्यालय में रखा गया, जहां पार्टी कार्यकर्ता व आम जनता ने उनके दर्शन किए। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सासंद प्रियंका गांधी वाड्रा भी पार्टी कार्यालय में उपस्थित थीं। यहां पूर्व पीएम के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने अंतिम बार पूर्व पीएम को नमन किया।

 

 

पढ़ें :- मंत्री से छिना विभाग... 21 अफसरों के ट्रांसफर; पंजाब में बड़े बदलाव की तैयारी!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...