1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान में BJP पूरी तरह से बिखरी हुई है, कोई नहीं जानता इनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है: प्रियंका गांधी

राजस्थान में BJP पूरी तरह से बिखरी हुई है, कोई नहीं जानता इनका मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है: प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस कहती है कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन BJP कहती है किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। अगर पैसे नहीं हैं तो...नई संसद भवन बनाने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए कहां से खर्च कर दिए?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Elections 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी राजस्थान के केकड़ी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, राजस्थान में BJP पूरी तरह से बिखरी हुई है। अपने बड़े-बड़े नेताओं को इन्होंने अलग कर दिया है। कोई नहीं जानता कि राजस्थान में BJP की तरफ से मुख्यमंत्री का चेहरा कौन है? हालात ये हैं कि PM मोदी खुद ही दूरबीन लेकर BJP के लिए मुख्यमंत्री तलाशने निकल पड़ते हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : रायबरेली से नामांकन के बाद भावुक हुए राहुल गांधी, कहा- मां ने भरोसे से सौंपी परिवार की कर्मभूमि

उन्होंने कहा, मध्य प्रदेश में पिछले 18 साल से BJP की सरकार है, लेकिन वहां वे अपने किसी काम की बात नहीं करते। आखिर BJP के नेता काम पर वोट क्यों नहीं मांगते? राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने महज 5 साल में 2 लाख लोगों को रोजगार दिया और 1 लाख रोजगार देने की घोषणा की है। 5 साल में कांग्रेस सरकार ने जो काम किए हैं, हम उसी के आधार पर आपसे वोट मांग रहे हैं।

साथ ही कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने किसानों का 15 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया है। कांग्रेस कहती है कि किसानों का कर्ज माफ करेंगे, लेकिन BJP कहती है किसानों का कर्ज माफ करने के लिए पैसे नहीं हैं। अगर पैसे नहीं हैं तो…नई संसद भवन बनाने के लिए मोदी सरकार ने 20 हजार करोड़ रुपए कहां से खर्च कर दिए?

उन्होंने कहा, आज देश के सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग कर रहे हैं। 20 साल तक सरकारी कर्मचारी मेहनत करते हैं, सरकार हर महीने उनकी मेहनत की कमाई काटती है, ताकि बाद में उन्हें सुरक्षा मिल सके…लेकिन BJP सरकार इस पेंशन के पैसे को इकट्ठा कर, इसका निवेश कर देती है। BJP के हर राज्य में ‘नई पेंशन स्कीम’ चल रही है, वहीं कांग्रेस के हर राज्य में ‘पुरानी पेंशन स्कीम’ चल रही है।

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...