HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP MLA नंद किशोर गुर्जर, बोले- न्याय मिलने तक वह फटे कपड़े नहीं बदलेंगे और रहेंगे नंगे पैर ,योगी पर अधिकारियों ने किया काला जादू

BJP MLA नंद किशोर गुर्जर, बोले- न्याय मिलने तक वह फटे कपड़े नहीं बदलेंगे और रहेंगे नंगे पैर ,योगी पर अधिकारियों ने किया काला जादू

यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar) ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा (Kalash Yatra) के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी।

By संतोष सिंह 
Updated Date

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद जिले की लोनी विधानसभा सीट से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar) ने शुक्रवार को गाजियाबाद स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया कि गुरुवार को कलश यात्रा (Kalash Yatra) के दौरान हुई घटना उनकी हत्या करने की साजिश थी। उन्होंने प्रदेश के एक बड़े अधिकारी पर अपनी हत्या का करने का आरोप लगाया है। साथ ही यह भी कहा है जब तक न्याय नहीं मिल जाता तब तक वह फटे हुए कपड़े नहीं बदलेंगे और नंगे पैर रहेंगे। भाजपा विधायक ने यह भी दावा किया कि अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर काला जादू (Black Magic) कराया हुआ है।

पढ़ें :- योगी जी जल जीवन मिशन योजना पर घुमाइये नजरें, कमीशन की भेंट चढ़ चुका है सुल्तानपुर में एक्सईएन,पूर्व CMD के यहां मिला था करोड़ों का कैश

यूपी में जब रामकथा नहीं कर सकते, बहन-बेटियां लुट रही हैं, फिर कैसा रामराज्य है?

गाजियाबाद में BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने फटे कुर्ते में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैंने रामकथा की परमिशन ली। फिर भी पुलिस ने कलश यात्रा रोकने की कोशिश की। महिलाओं से बदतमीजी की। उनके कलश गिर गए। टकराव करके पुलिस मेरी हत्या करना चाहती थी। चीफ सेक्रेटरी ने तंत्र क्रिया करके महाराज जी की बुद्धि को बांध दिया है। मुख्यमंत्री जी ऐसे नहीं थे। सब रो रहे हैं। प्रदेश की जनता दुखी है। यूपी में जब रामकथा नहीं कर सकते, बहन-बेटियां लुट रही हैं, फिर कैसा रामराज्य है?

उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है, अधिकारी, मुख्यमंत्री को कर रहे हैं गुमराह 

यूपी का चीफ सेक्रेटरी दुनिया का सबसे भ्रष्ट अधिकारी है। अयोध्या की सारी जमीन अधिकारियों ने लूट ली। फर्जी एनकाउंटर में लोग मारे जा रहे हैं। 28 मार्च के बाद कथा करके लखनऊ आ रहा हूं। चीफ सेक्रेटरी से कह रहा हूं…मेरा सीना होगा, तुम्हारी गोलियां कम पड़ जाएंगी। उत्तर प्रदेश में अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। अधिकारी, मुख्यमंत्री को गुमराह कर रहे हैं। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर शाम 5 बजते ही शराब पी लेते हैं। मुख्यमंत्री जी को एक–एक बात बताउंगा।

पढ़ें :- निलंबित IAS अभिषेक प्रकाश की अवैध सम्पत्ति और स्टाम्प ड्यूटी चोरी मामले में योगी सरकार ने दिए  जांच के आदेश

जानकारी के अनुसार, लोनी में गुरुवार को कलश यात्रा (Kalash Yatra)  निकाली जा रही थी। इस कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान कलश यात्रा (Kalash Yatra)  की परमिशन न लेने के मामले को लेकर पुलिस और विधायक के बीच विवाद हो गया था। पुलिस ने कलश यात्रा को रोका तो इस बात को लेकर झड़प हुई। आरोप है विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar)  के कपड़े तक फाड़ दिए गए।

इस मामले को लेकर विधायक नंद किशोर गुर्जर (BJP MLA Nand Kishore Gurjar)  शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित मीडिया सेंटर पहुंचे और अपनी बात कही। फटे कपड़े और नंगे पांव पहुंचे विधायक ने आरोप लगाए कि उन्हें पहले ही इस साजिश का आभास हो चुका था। लखनऊ बैठे एक उच्च स्तर के अधिकारी ने इसकी योजना बनाई थी।

उन्होंने कहा कि वह भ्रष्टाचार और गरीबों पर हो रहे अत्याचार का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऊपर काला जादू कराया हुआ है। उन्होंने कहा कि जब तक इस घटना के आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती तब तक वह फटे कपड़े और नंगे पैर रहेंगे। इसी वेशभूषा में वह मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष से मिलेंगे और न्याय की मांग करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार और पुलिस पर भरोसा नहीं है और अब उनका केवल केंद्र सरकार और न्यायपालिका पर ही विश्वास रह गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...