1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डॉ अरविंद कुमार गोयल को मुरादाबाद रत्न से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने किया सम्मानित

डॉ अरविंद कुमार गोयल को मुरादाबाद रत्न से बीजेपी सांसद हेमा मालिनी ने किया सम्मानित

मशहूर समाजसेवी और गरीबों के मसीहा डॉ अरविंद कुमार गोयल को मुरादाबाद रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान म​थुरा से बीजेपी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मौजूद रही।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुरादाबाद। मशहूर समाजसेवी और गरीबों के मसीहा डॉ अरविंद कुमार गोयल को मुरादाबाद रत्न से सम्मानित किया गया। यह सम्मान म​थुरा से बीजेपी सांसद व बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी भी मौजूद रही।

पढ़ें :- प्रयागराज में बड़ा हादसा: धमाके से ढहा कोल्ड स्टोरेज , 20 लोगों के दबे होने की आशंका, कई मजदूरों की मौत

डॉ. अरविंद कुमार गोयल से सम्मान पाने का सपना देखने वाले लोग साक्षात उनसे सम्मान पाकर लोग बेहद खुश दिखे। इस दौरान हेमा मालिनी भी डॉ. गोयल के साथ लोगो को सम्मानित कर बेहद खुश नजर आ रही थी। उन्होंने डॉ. गोयल से उनकी समाज सेवा को लेकर काफी देर तक बात की।

डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपने जीवन की सारी कमाई हंसते हुए दान कर दी है। उत्तर प्रदेश के उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपनी पूरी संपत्ति गरीबों के लिए दान कर दी है। संपत्ति की कुल कीमत करीब 600 करोड़ रुपए है।

बता दें कि उद्योगपति डॉ. अरविंद कुमार गोयल ने अपने पास सिर्फ मुरादाबाद सिविल लाइंस स्थित कोठी रखी है। उन्होंने 50 साल की मेहनत से यह प्रॉपर्टी बनाई थी। गोयल ने दान सीधे राज्य सरकार को दिया है. ताकि जरूरतमंदों तक मदद पहुंचाई जा सके। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में 100 से ज्यादा शिक्षण संस्थान, वृद्धा आश्रम और अस्पताल में वह ट्रस्टी हैं। यही नहीं कोरोना काल में जब इंसानियत पर सवाल उठने लगे थे, लोग परिवार के लोग ही अपनों को अकेला छोड़ दे रहे थे। उस समय भी गोयल एक मसीहा बनकर सामने आए थें।

पढ़ें :- Prayagraj Cold Storage Collapses : अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 9 मजदूरों की मौत, कई मलबे में दबे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...