1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में किया पेश

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने का प्रस्ताव लोकसभा में किया पेश

भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन (Soros Foundation) और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत का विभाजन करना चाहते हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे (BJP MP Nishikant Dubey) ने लोकसभा में एक मोशन पेश किया है, जिसमें विपक्षी नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाने की मांग की गई। डॉ. दुबे ने कहा सोरोस फाउंडेशन (Soros Foundation) और देश को टुकड़े करने वाले ताक़तों के साथ मिलकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भारत का विभाजन करना चाहते हैं। इसलिए मैंने लोकसभा के नियम 352(5) और 353 के तहत उनकी सदस्यता रद्द करने और भविष्य में चुनाव नहीं लड़ने की पाबंदी का मोशन पेश किया।

पढ़ें :- अखिलेश यादव बोले- इस ‘डील’ के बाद भाजपाई आत्मनिर्भरता जगह ‘परनिर्भरता’ का अपना लें नारा, स्वदेशी का नारा लगाने वाले आज कहां हो गये भूमिगत?

क्या है लोकसभा नियम 352(5) और 353

लोकसभा नियम 352(5) और 353 के तहत संसद किसी सदस्य की सदस्यता रद्द करने या भविष्य के चुनावों में भाग लेने पर रोक लगाने की प्रक्रिया को अपनाती है यदि उसके कार्य संविधान और राष्ट्रीय एकता के खिलाफ हों। विशेषज्ञों के अनुसार, यह मोशन राजनीतिक रूप से संवेदनशील है और संसद में इस पर बहस और निर्णय का असर विपक्ष और राजनीतिक माहौल पर पड़ सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...