1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी सांसद सतीश गौतम, बोले- हर हाल में AMU में मनाई जाएगी होली, जो भी रोकेगा, उसे पहुँचा देंगे ऊपर

बीजेपी सांसद सतीश गौतम, बोले- हर हाल में AMU में मनाई जाएगी होली, जो भी रोकेगा, उसे पहुँचा देंगे ऊपर

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी बीच अलीगढ़ के बीजेपी  सांसद सतीश गौतम (Aligarh BJP MP Satish Gautam) ने तीखा बयान देते हुए कहा है कि ‘होली मनाने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए बोले कि ‘जो मारपीट करेगा, उसे ऊपर पहुंचा देंगे’।

By santosh singh 
Updated Date

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में होली मिलन समारोह (Holi Milan Samaroh) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इसी बीच अलीगढ़ के बीजेपी  सांसद सतीश गौतम (Aligarh BJP MP Satish Gautam) ने तीखा बयान देते हुए कहा है कि ‘होली मनाने के लिए किसी परमिशन की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही चेतावनी देते हुए बोले कि ‘जो मारपीट करेगा, उसे ऊपर पहुंचा देंगे’। अब उनका ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

बता दें कि होली (Holi) को लेकर गुरुवार को संभल सीओ अनुज चौधरी (Sambhal CO Anuj Chaudhary) का भी बयान सामने आया था। उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा है कि ‘जुम्मा साल में 52 बार आता है, होली साल में एक बार आती है। किसी को लगता है कि होली (Holi) के रंग से आपका धर्म भ्रष्ट हो जाएगा तो वो उस दिन घर से न निकले। उन्होंने कहा था कि उन्होंने आगे कहा कि ईद में भी लोग सेवईयां बनाते हैं, गले मिलते हैं। एक दूसरे के यहां जाते हैं। दोनों पक्ष हिंदू-मुस्लिम आप एक दूसरे का सम्मान करें।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

उन्होंन ये भी कहा था कि अनावश्यक किसी पर रंग न डालें। यह अपील हिंदू समुदाय के लिए भी है कि अगर कोई हिंदू समाज का आदमी रंग से बच रहा है तो उसपर भी न डालें। उन्होंने कहा कि ‘यदि कोई भी शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन महीनों में संभल में शांति भंग हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए अब अतिरिक्त सतर्कता और निगरानी रखी जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...