1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. BJP-RSS भाई को भाई से, एक धर्म को दूसरे और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं : राहुल गांधी

BJP-RSS भाई को भाई से, एक धर्म को दूसरे और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं : राहुल गांधी

दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सदर बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Elections) में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) सदर बाजार में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई है। एक तरफ नफरत-हिंसा है और दूसरी तरफ मोहब्बत-भाईचारा है। RSS-BJP के लोग संविधान को ख़त्म करना चाहते हैं, जबकि कांग्रेस पार्टी संविधान को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

उन्होंने कहा कि BJP-RSS के लोग भाई को भाई से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और एक भाषा को दूसरी भाषा से लड़ाते हैं। इनका लक्ष्य आपका पैसा आपसे छीनकर हिंदुस्तान के अरबपतियों को देना है। नरेंद्र मोदी ने हिंदुस्तान के चंद अमीर लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। मोदी को जब भी मौका मिलता है वो अडानी-अंबानी जैसे लोगों का कर्ज माफ करते हैं।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

 ये मीडिया वाले जनता के मित्र नहीं हैं, क्योंकि यह 24 घंटा टीवी पर अंबानी की शादी और नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाते हैं

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ये मीडिया वाले जनता के मित्र नहीं हैं, क्योंकि यह 24 घंटा टीवी पर अंबानी की शादी और नरेंद्र मोदी का चेहरा दिखाते हैं। मीडिया वाले अडानी-मोदी के औजार है और इनका काम आपका ध्यान भटकाने का है। देश में महंगाई, बेरोजगारी है। यहां प्रदूषण है, पीने का साफ पानी नहीं है, लेकिन मीडिया जनता के मुद्दे टीवी पर नहीं दिखाती।

नरेंद्र मोदी ने देश के चंद अरबपतियों को देश का पूरा धन सौंप दिया

उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले मुझे दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक युवा मिला, जो कुली का काम कर रहा था। मैंने पूछा कि आप कितना पढ़े हो? उसने बताया कि मैंने सिविल इंजीनियरिंग की है, लेकिन नौकरी नहीं मिली। मेरे सारे सपने खत्म हो गए, इसलिए कुली का काम कर रहा हूं। ये कोई पहला युवा नहीं है। हिंदुस्तान में ऐसे लाखों युवा हैं, जो अच्छी-खासी पढ़ाई कर बेरोजगार घूम रहे हैं। इसका कारण यह है कि नरेंद्र मोदी ने देश के चंद अरबपतियों को देश का पूरा धन सौंप दिया।

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आज संसद में जो बजट पेश हुआ, उसका पूरा लक्ष्य, हिंदुस्तान का पूरा धन देश के 25 अरबपतियों को देने का है। मोहन भागवत कहते हैं कि हिंदुस्तान को आजादी 15 अगस्त 1947 को नहीं मिली है। वे कहते हैं कि देश को आजादी नरेंद्र मोदी के आने के बाद मिली है। मोहन भागवत की ये बात- संविधान पर सीधा हमला है।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

केजरीवाल जी आप यमुना जी का पानी छोड़िए, दिल्ली का पानी पी कर दिखा दीजिए

उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल आए थे तो कहते थे। साफ राजनीति करूंगा। भ्रष्टाचार खत्म कर दूंगा ।मैं यमुना को साफ करूंगा । प्रदूषण खत्म कर दूंगा । यमुना जी का पानी पिऊंगा लेकिन आज पूरी दिल्ली जानती है कि केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने सबसे बड़ा शराब घोटाला किया है। इसलिए मैं आज केजरीवाल से कहता हूं कि आप यमुना जी का पानी छोड़िए, दिल्ली का पानी पी कर दिखा दीजिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...