पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉग रूम की दिन-रात रखवाली करने के लिए भी कहा है।
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने आज बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि मां, माटी और मानुष की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी 226 सीटों का आंकड़ा पार करेगी। साथ ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉग रूम की दिन-रात रखवाली करने के लिए भी कहा है। बता दें कि सीएम ममता ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में मुख्यमंत्री ममता ने जनता को संबोधन करते हुए आभार जताया और चुनाव प्रक्रिया के दौरान हुए घटनाक्रम पर गंभीर आरोप लगाए।
मतदाताओं का जताया आभार
सीएम ममता ने कहा कि बंगाल के मां, माटी, मानुष को बहुत-बहुत धन्यवाद। आप सभी लोग अच्छे से रहे हैं और स्वस्थ रहें। आप सबके प्रति मैं कृतज्ञ हूं क्योंकि इतनी धूप में और इतने अत्याचार झेलकर आप लोगों ने जिस हिसाब से वोट दिया है, उसके लिए मैं आपका आभार व्यक्त करती हूं। मैं अपने कर्मियों का भी आभार जनाती हूं जिन्होंने तमाम अत्याचार को बर्दास्त करके, ना सिर्फ सेंट्रल फोर्स बल्कि यहां के फोर्स का भी अत्याचार सहन करके अपने काम किया।
আমরা মা-মাটি-মানুষের সরকার গঠন করছি।
জয় বাংলা! pic.twitter.com/igVP0FlM9G
पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) April 30, 2026
‘मतगणना के दिन मेरी प्रेस वार्ता तक काउंटिग टेबल पर रहें कार्यकर्ता’
सीएम ममता ने आगे कहा कि मैं जब तक प्रेस कॉन्फ्रेंस न कर लूं, काउटिंग एरिया को छोड़कर कोई न जाए। यह भी ध्यान रखना है कि ईवीएम की काउंटिंग के बाद उसका डाटा कम्प्यूटर में सही लिखा जा रहा है कि नहीं। ऐसा भी हो सकता है कि टीएमसी के नंबर भाजपा में जोड़ दिए जाएं।
‘केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं’, हम 2026 में 226 सीट का आंकड़ा पार करेंगे
उन्होंने कहा कि भारत सरकार की पूरी मशीनरी, प्रधानमंत्री-गृह मंत्री से लेकर 19 बीजेपी शासित राज्यों के नेताओं ने बंगाल के लोगों को कब्जाने की कोशिश की। मैं यह बताती हूं कि मतदाता पेटी में वोट जब्त हो गए हैं। मैं बहुत निश्चित होकर बोल रही हूं कि जो टीवी पर दिखा रहा है वो सब पैसों का खेल है। मैं स्पष्ट रूप से बोल रही हूं कि 2026 में हम 226 सीटों का आंकड़ा पार करेंगे। लोगों ने जिस तरह वोट दिया है उसके ऊपर मुझे पूरा भरोसा है। भाजपा ने प्रेस के जरिये ये (एग्जिट पोल) कराया है। ये लोग ईडी, सीबीआई के जरिये चमकाते हैं। ममता ने कहा कि अमित शाह के सीधे निर्देश पर पश्चिम बंगाल चुनावों के दौरान केंद्रीय बल भाजपा के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं।
एग्जिट पोल को ममता ने बताया गलत
सीएम ममता ने कहा कि मैं दो दिन से सो नहीं पाई हूं। भाजपा तमात हथकंडे अपनाने के बाद भी लोगों से उनका अधिकार नहीं छीन पाई। यही कारण है कि उन्होंने इसके जरिये (एग्जिट पोल) अंतिम खेल खेला है जिससे हमारे कर्मियों का मनोबल टूट जाए। अगर सच्चाई सामने आई तो शेयर मार्केट धड़ाम हो जाएगा। शेयर मार्केट को सांत्वना देने के लिए ये किया है। यह मेरे को विश्वस्त सूत्रों से पता चला है। पिछले एग्जिट पोल का हवाला देते हुए सीएम ममता ने कहा कि पहले भी 2016 और 2021 में एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। उन्होंने एग्जिट पोल में बीजेपी के पक्ष में दिखाया है। यह एकतरफा दिखाया है। मैं अपने कर्मियों को बोलूंगी कि आज से ही काउंटिंग के लिए पहरा देना शुरू करें। जरूरत पड़ेगी तो मैं भी अपने इलाके में पहरा दूंगी।
‘फिर बनेगी मां-माटी, मानुष की सरकार’
ममता ने कहा कि एक बात और कहूंगी, सभी लोग शांत रहें और संगठित होकर रहें। दीदी के प्रति और बंगाल के लोगों के प्रति भरोसा रखें। हम अपनी मां, माटी, मानुष की सरकार बनाने जा रहे हैं। हमने आगे भी सरकार बनाई थी और आगे भी हम ही सरकार बनाएंगे।
पीएम मोदी और अमित शाह पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि मैं प्रशासन से कहना चाहूंगी कि आप लोगों ने भाजपा के इशारे पर बहुत काम कर लिया। अब काउंटिंग के दिन किसी पर भी हाथ मत डालना। आप लोगों ने बहुत पीटा है, अब नहीं। बंगाल आप लोगों का नहीं है। बंगाल यहां के मां-माटी, मानुष के लोगों का है। बंगाल के लोग बाहरी लोगों का समर्थन नहीं करते। बूथ में बीजेपी के तो लोग थे नहीं तो उन्होंने सेंट्रल फोर्स के लोगों को इस काम में लगाया। उन्होंने बीजेपी के एजेंट की तरह काम किया। अमित शाह का सीधा हस्तक्षेप इसमें रहा। जब वोटिंग चल रही थी तो प्रधानमंत्री ने क्यों संबोधन किया। क्या वो बंगाल और यहां की मिट्टी को जानते हैं? कवि नजरुल, नेताजी, राजा राम मोहन, विद्यासागर को जानते हैं? वो किसी को नहीं जानते। सिर्फ विरोध में प्रचार करो। जिन लोगों ने बीजेपी से पैसे लिए, उन्होंने बहुत गलत किया, लेकिन याद रखें कि हम आपके साथ कुछ गलत नहीं करेंगे।