1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. BJP State President: भाजपा ने इस राज्य में बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद को मिली जिम्मेदारी

BJP State President: भाजपा ने इस राज्य में बदला अपना प्रदेश अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद को मिली जिम्मेदारी

Jharkhand BJP State President: भाजपा ने झारखंड में अपना प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है। शुक्रवार को पार्टी की ओर से भाजपा सांसद आदित्य साहू को राज्य का नया राज्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वह रवीन्द्र कुमार राय की जगह लेंगे। पार्टी ने कहा कि आदित्य साहू की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- बरेली में फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के घर पर हुई फायरिंग पर बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरकार दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही करेगी

भाजपा की ओर से जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया- “भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने श्री आदित्य साहू, सांसद राज्य सभा को भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री आदित्य साहू की प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति श्री रवीन्द्र कुमार राय के स्थान पर की गयी है। उपरोक्त नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

बता दें कि राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, झारखंड भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी तब तक संभालेंगे, जब तक पूर्णकालिक अध्यक्ष बनाया नहीं जाता। साहू अपनी सक्रिय संसदीय भागीदारी और संगठनात्मक कार्यों के लिए जाने जाते हैं। मौजूदा कमेटी में वह प्रदेश महामंत्री के पद पर थे। रांची से संबंध रखने वाले आदित्य साहू विधानसभा चुनाव में कोल्हान प्रमंडल के प्रभारी बनाए गए थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...