1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीजेपी ने एक पूर्व सांसद व दो पूर्व जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में मांगा जवाब

बीजेपी ने एक पूर्व सांसद व दो पूर्व जिलाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित, कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन में मांगा जवाब

कानपुर देहात में भाजपा में बढ़ती कलह का मामला यूपी लखनऊ तक पहुंच गया है।  भारतीय जनता पार्टी (BJP), उत्तर प्रदेश ने अनुशासन उल्लंघन के मामले में कानपुर देहात (Kanpur Dehat )के तीन प्रमुख नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी (Former District President Rajesh Tiwari), पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला (Former District President Manoj Shukla) और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी (Former MP Anil Shukla Warsi) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। कानपुर देहात में भाजपा में बढ़ती कलह का मामला यूपी लखनऊ तक पहुंच गया है।  भारतीय जनता पार्टी (BJP), उत्तर प्रदेश ने अनुशासन उल्लंघन के मामले में कानपुर देहात (Kanpur Dehat )के तीन प्रमुख नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश तिवारी (Former District President Rajesh Tiwari), पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला (Former District President Manoj Shukla) और पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी (Former MP Anil Shukla Warsi) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

पढ़ें :- देश बेचने के बाद अब भगवान श्रीराम के चढ़ावे पर भी डाका? आप सांसद संजय सिंह का गंभीर आरोप

प्रदेश महामंत्री (मुख्यालय प्रभारी) गोविन्द नारायण शुक्ल (Party General Secretary Govind Narayan Shukla) की ओर से जारी पत्रों में कहा गया है कि संबंधित नेताओं से पार्टी विरोधी गतिविधियां व वक्तव्य सामने आए हैं। इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

तीनों नेताओं को सात दिन के भीतर प्रदेश कार्यालय में उपस्थित होकर या लिखित रूप में अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो आगे कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें :- डोनाल्ड ट्रंप का दावा इस्राइल-ईरान युद्धविराम की दिशा में बढ़ रहे हैं आगे, दोनों पक्षों को तत्काल रोकनी चाहिए गोलीबारी

पार्टी संगठन ने यह भी दोहराया है कि अनुशासन ही भाजपा की मूल पहचान है और किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...