1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Black spots on teeth :  दांतों में काले धब्बे ऐसे करें साफ? चमक वापस पाने के लिए करें ये काम

Black spots on teeth :  दांतों में काले धब्बे ऐसे करें साफ? चमक वापस पाने के लिए करें ये काम

मुस्कुराते हुए सफेद दांत अनायास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं दांत अगर पीले हैं या उस पर काजे धब्बे हैं तो यह शर्मिंदगी का करण भी बनते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Black spots on teeth :  मुस्कुराते हुए सफेद दांत अनायास लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। वहीं दांत अगर पीले हैं या उस पर काजे धब्बे हैं तो यह शर्मिंदगी का करण भी बनते है।

पढ़ें :- मुजफ्फरपुर के डॉ. आशुतोष को मिला राष्ट्रीय सम्मान, 450 बच्चों को दी नई जिंदगी

दांतों के काले-काले धब्बे चाय, कॉफी, तंबाकू, धूम्रपान, खराब ओरल हाइजीन या दांतों में प्लाक और टार्टर जमने की वजह से हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात ये है कि आप इन काले धब्बों की अगर शुरुआत में ही इलाज करते हैं, तो इससे काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है। आइये जानते है घरेलू नुस्खे।

ब्रशिंग पर दें ध्यान
कई लोग नियमित ब्रश तो करते हैं, लेकिन तरीका सही नहीं होता। दिन में 2 बार फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट से कम से कम 2 मिनट तक ब्रश करें। दांतों के कोनों और मसूड़ों के किनारों की भी अच्छी तरह सफाई करें। इससे प्लाक जमने के चांसेज कम होते हैं, जो दाग को गहरे होने से रोक सकते हैं।

बेकिंग सोडा और नींबू
थोड़े से बेकिंग सोडा में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे हल्के हाथों से दांतों पर रगड़ें। इसका इस्तेमाल हफ्ते में सिर्फ एक बार करें, क्योंकि ज्यादा इस्तेमाल से दांतों की ऊपरी परत (Enamel) कमजोर हो सकती है।

ऑयल पुलिंग की आदत डालें
ओरल हाइजीन को बनाए रखने के लिए आयुर्वेद में ऑयल पुलिंग का जिक्र मिलता है। इसके लिए सुबह खाली पेट 1 चम्मच नारियल या तिल का तेल मुंह में लेकर 10 से 15 मिनट तक घुमाएं और फिर थूक दें। इससे मुंह की सफाई बेहतर हो सकती है और बैक्टीरिया कम करने में मदद मिल सकती है।

पढ़ें :- Video-बिपाशा बसु को प्रोटीन ड्रिंक में मिला कीड़ा, तुकाराम मुंढे से मांगी मदद, कहा- आप हमारी इकलौती उम्मीद

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...