1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Blast in gunpowder factory: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारुद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 से 12 लोगो की मौत

Blast in gunpowder factory: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में बारुद फैक्ट्री में ब्लास्ट, 10 से 12 लोगो की मौत

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेमेतरा जिले में बारुद फैक्ट्री में जर्बरदस्त ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में दस से बारह लोगो के मारे जाने की खबर आ रही है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Blast in gunpowder factory: छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बेमेतरा जिले में बारुद फैक्ट्री में जर्बरदस्त ब्लास्ट हो गया है। इस घटना में दस से बारह लोगो के मारे जाने की खबर आ रही है।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारुदी फैक्ट्री में ब्लास्ट में कई लोगो के घायल होने और मलवे में दबे हो सकते है। यह घटना में बेरला ब्लॉक के बोरसी की बताई जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वक्त धमाका हुआ वहां आसपास लोगो की भीड़ इकट्ठा थी। घटना में कई घायलो को रायपुर के मेकाहारा हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। इसके अलावा आसपास के हॉस्पिटल में भी कई लोगो को भर्ती कराया गया है।

बारुद फैक्ट्री में धमाके के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं जिला प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। साथ ही फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीम भी पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्लास्ट के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...