1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Boat sinks at sea in Yemen : 305 लोगों को लेकर जा रही नाव समुद्र में डूबी , 109 की मौत, 116 से ज्यादा लापता

Boat sinks at sea in Yemen : 305 लोगों को लेकर जा रही नाव समुद्र में डूबी , 109 की मौत, 116 से ज्यादा लापता

समुद्र के रास्ते यमन जा रहे प्रवासियों का सफर उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया जब जिबूती (Djibouti) से यमन जा रही करीब 305 लोगों से भरी एक नाव 8-9 अक्टूबर की रात पलट गई। इस हादसे में कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Boat sinks at sea in Yemen :  समुद्र के रास्ते यमन जा रहे प्रवासियों का सफर उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गया जब जिबूती (Djibouti) से यमन जा रही करीब 305 लोगों से भरी एक नाव 8-9 अक्टूबर की रात पलट गई। इस हादसे में कम से कम 109 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, 116 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं। संयुक्त राष्ट्र के इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (IOM) ने रविवार को यह जानकारी दी।

पढ़ें :- जापान में 5.7 तीव्रता से आया भूकंप , दर्जनों लोग घायल, आपातकालीन संपर्क कार्यालय स्थापित

IOM के मुताबिक, नाव जिबूती के बंदरगाह शहर ओबॉक (The port city of Obock in Djibouti) के उत्तर में गुहेरे के पास पलटी। हादसे में 80 से ज्यादा लोग बचने में कामयाब रहे। राहत की बात यह है कि सभी जीवित बचे लोग इथियोपिया के नागरिक हैं। हालांकि, लापता लोगों की तलाश अभी जारी है। हादसे के बाद अब तक 109 शव बरामद किए गए हैं।

IOM के अनुसार, मृतकों में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। बच्चों में नौ लड़कियां और छह लड़के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि इस खतरनाक समुद्री रास्ते पर बच्चों और महिलाओं समेत बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, जिबूती के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं। हादसे में बचे लोगों को मेडिकल सहायता (medical assistance)दी जा रही है, जबकि मृतकों के अंतिम संस्कार (Funeral rites) की व्यवस्था भी की जा रही है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...