1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. ढाका के पास छात्र रैली में बम धमाका, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3 लोग घायल

ढाका के पास छात्र रैली में बम धमाका, शेख हसीना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 3 लोग घायल

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के समीप सावर में नई बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (National Citizen Party) की रैली में बम धमाका हो गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री के विरोध में वहां के छात्र कर रहे थे। NCP ने अपने बयान में कहा कि सावर में एनसीपी की रैली के दौरान आतंकवादियों ने बम धमाका किया।

By Sushil Sah 
Updated Date

ढाका। बांग्लादेश की राजधानी ढाका के समीप सावर में नई बनी नेशनल सिटिजन पार्टी (National Citizen Party) की रैली में बम धमाका हो गया जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह रैली बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री के विरोध में वहां के छात्र कर रहे थे। NCP ने अपने बयान में कहा कि सावर में एनसीपी की रैली के दौरान आतंकवादियों ने बम धमाका किया। यह धमाका सोमवार की रात करीब 9:45 बजे हुआ था। पार्टी ने इसे छात्रों की आवाज दबाने के लिए “आतंकवादियों द्वारा किया गया एक सुनियोजित हमला” बताया है।

पढ़ें :- रांची में बिना अनुमति धरना-जुलूस पर पूर्ण रोक, रैली से पहले देनी होगी पूरी जानकारी, जिला प्रशासन ने जारी किए कड़े नियम

‘जुलाई मार्च’ के पहले दिन हुआ धमाका

आपको बता दे कि सावर में बम धमाका ‘जुलाई मार्च’ के पहले दिन जनमत संग्रह लागू करने, नौकरियां पैदा करने, बिजली संकट का समाधान करने, चीजों की कीमतें नियंत्रित करने और सीमा की सुरक्षा की मांग के लिए आयोजित मार्च पर किया गया। यह राष्ट्रव्यापी मार्च की योजना छात्रों के विरोध-प्रदर्शन की दूसरी बरसी के मौके पर शेख हसीना के खिलाफ जुलाई में बनाई गई थी। इसी के तहत एनसीपी ने पहले ही देशभर में इस होनेवाले मार्च की घोषणा कर दी थी।

सुरक्षा व्यवस्था सख्त, जांच जारी

घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस धमाके के कारणों और इसके पीछे शामिल संदिग्धों की तलाश में जुटी है, हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पढ़ें :- प्रयागराज में पिछले 48 घंटे से बिजली गुल होने पर मचा हाहाकार, देवघाट के 200 घरों में अंधेरा, भड़के लोगों ने घेरा सबस्टेशन

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...