‘बॉर्डर 2’ अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। इस बीच ‘बॉर्डर 2’ में जबसे अहान का लुक और फिल्म का टीजर सामने आया है तबसे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। ‘बॉर्डर 2’ में अहान भारतीय नौसेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आन्या सिंह नजर आएंगी।
Border 2: फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज होने से पहले काफी सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में अभिनेता अहान शेट्टी के रोल की चर्चाएं जोरों पर हैं। अहान अपने पिता सुनील शेट्टी की विरासत को आगे बढ़ाते हुए ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, अहान शेट्टी करीब चार साल बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। बता दें कि, अहान शेट्टी की ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘तड़प’ फिल्म में डेब्यू किया था।
‘बॉर्डर 2’ अहान की डेब्यू फिल्म ‘तड़प’ के बाद उनकी दूसरी फिल्म है। इस बीच ‘बॉर्डर 2’ में जबसे अहान का लुक और फिल्म का टीजर सामने आया है तबसे उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। ‘बॉर्डर 2’ में अहान भारतीय नौसेना के ऑफिसर लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत की भूमिका निभा रहे हैं। इस किरदार में फैंस उन्हें काफी पसंद कर रहे हैं और फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में उनके साथ आन्या सिंह नजर आएंगी।
दरअसल, अहान शेट्टी फिल्मों से भले ही दूर थे लेकिन उनकी चर्चाएं काफी होती रहती थी। फैंस भी उनका बेसब्री से इंतजार किया करते थे। हालांकि, चार साल बाद उन्होंने बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की है। ‘बॉर्डर 2’ के टीजर लॉन्च के दौरान अहान शेट्टी ने यह बताया था कि वो एक कॉन्ट्रैक्ट के चलते चार साल तक किसी फिल्म में काम नहीं कर पाए। इसके चलते वो डेब्यू फिल्म के बाद बड़े पर्दे से दूर रहे।