1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Brazil : मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 25 लोगों की मौत , छह घायल

Brazil : मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 25 लोगों की मौत , छह घायल

ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य बाहिया में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Brazil : ब्राजील के उत्तर पूर्वी राज्य बाहिया में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया जब पर्यटकों को ले जा रही एक मिनी बस और एक ट्रक के बीच टक्कर में 25 लोगों की मौत हो गई जबकि छह अन्य लोग घायल हो गए। खबरों के अनुसार,हादसा रविवार रात स्थानीय समयानुसार रात करीब साढ़े दस बजे साओ जोस डो जैकुइप शहर के पास एक राजमार्ग पर हुआ। खबरों के अनुसार, मिनी बस बाहिया के उत्तरी तट पर पर्यटक स्थल ग्वाराजुबा समुद्र तट की यात्रा के बाद वापस जैकोबिना शहर की ओर जा रही थी।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...