1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Breakfast recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है चीला, आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें चने की दाल के चीला की रेसिपी

Breakfast recipe: सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है चीला, आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें चने की दाल के चीला की रेसिपी

ब्रेकफास्ट पर पूरा दिन टिका रहता है। इसलिए सुबहसुबह का नाश्ता बेहद जरुरी होता है।इससे पूरा दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। अगर बात चीला की होतो तो ब्रेकफास्ट में इसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है। शुगर कंट्रोल रहती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ब्रेकफास्ट पर पूरा दिन टिका रहता है। इसलिए सुबहसुबह का नाश्ता बेहद जरुरी होता है।इससे पूरा दिन काम करने की एनर्जी मिलती है। अगर बात चीला की होतो तो ब्रेकफास्ट में इसे खाने से शरीर हेल्दी रहता है। शुगर कंट्रोल रहती है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

दालों और बेसन का बना होने की वजह से प्रोटीन कासबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसलिए दिन की शुरुआत चीला से करने से हेल्थ बेहतर रहती है। आज हम आपको चने की दाल का चीला बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

चना दाल का चीला बनाने के सामग्री

चना दाल- 2 कप
हरा धनिया- 2 स्पून बारीक कटा
प्याज- 1 बारीक कटा
टमाटर- 1 बारीक कटा
गाजर- 1 कद्दूकस की गई
हरी मिर्च- 2-3 बारीक कटी
दही- आधा कप
स्वादानुसार नमक
थोड़ा तेल

चना दाल का चीला बनाने का ये है तरीका

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

चना दाल का चीला तैयार करने के लिए सबसे पहले दाल को 3-4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें और फिर पानी निकालकर मिक्सी में बरीक पीस लें। दाल को जब पीस रहे हों उसी वक्त इसमें हरी मिर्च भी डाल सकते हैं और पीस सकते हैं। इससे मिर्च एकदम से मुंह में नहीं आएगी और हल्का फ्लेवर पूरे में आ जाएगा।

दाल के पेस्ट को किसी बाउल में निकाल लें और इसमें बारीक कटा प्याज-टमाटर और गाजर जैसी सब्जियों को मिला लें। अब बैटर में आधा कप दही मिक्स करें। अगर बैटर चीला के हिसाब से गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी मिला लें।

चीला के लिए बैटर बहुत ज्यागा पतला या ज्यादा ही गाढ़ा न हो। अब नमक डाल दें और सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। बैटर को 5-10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें और तब तक चीला के लिए चटनी तैयार कर लें।

अब एक तवा या पैन लें और उसे गर्म करें। अब हल्का ऑयल लगाकर ग्रीस करें और तैयार चीला का बैटर डालकर फैला दें। चीला को आपको रोटी का आकार जितना बनाना है। चीला को मीडियम फ्लेम पर सेंक लें और फिर पलट दें।

दूसरी तरफ से भी चीला को सेंक लें और जब दोनों साइड से चीला अच्छा सिक जाए तो प्लेट में निकाल लें। अब इस चीला के साथ तैयार की गई चटनी रखें और नाश्ते में सर्व करें। यकीन मानिए ये चीला बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...