1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Breaking News: लखनऊ CMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन

Breaking News: लखनऊ CMS स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का निधन

लखनऊ सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ सीएमएस स्कूल (CMS School) के संस्थापक जगदीश गांधी (Jagdish Gandhi, Founder of CMS School) का रविवार की रात लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। गांधी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज लखनऊ के मेंदाता अस्पताल में चल रहा था। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। सीएमएस स्कूल के संस्थापक जगदीश गांधी (Jagdish Gandhi) ने 92 साल की आयु में रविवार रात में एक बजे अंतिम साँस ली।

पढ़ें :- अनियंत्रित होकर तालाब में पलटी कार, एक परिवार के चार सदस्यों की मौत, तेरहवीं के कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे सभी

गांधी एक प्रखर शिक्षाविद माने जाते हैं। 23 जनवरी को गोमती नगर एक्सटेंशन शाखा में उनका पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।

गांधी परिवार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम गांधी परिवार यह घोषणा करते हैं कि अस्पताल में 25 दिनों के संघर्ष के बाद, 22 जनवरी की सुबह 87 वर्ष की आयु में हमारे प्रिय डॉ. जगदीश गांधी का निधन हो गया।

गांधी परिवार ने कहा है कि जो लोग उनके अंतिम दर्शन करना चाहते हैं, उनके लिए 23 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक सीएमएस गोमतीनगर एक्सटेंशन परिसर के ऑडिटोरियम हॉल में उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

डा. गांधी का जन्म 10 नवंबर 1936 को अलीगढ़ के बरसौली गांव में हुआ था। डा. जगदीश बचपन से ही महात्मा गांधी और राजा महेंद्र प्रताप से प्रभावित रहे। वह संत विनोबा भावे के संपर्क में आने के बाद उनके जय जगत के नारे को अपने स्कूल का ध्येय वाक्य बना दिया। मथुरा से 12वीं की पढ़ाई करने के बाद डा. गांधी ने लखनऊ विश्वविद्यालय से बीकाम किया।

पढ़ें :- 'आरोपियों ने नेपाल में हुए प्रोटेस्ट जैसा ही विरोध प्रदर्शन किया...' दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की 5 दिन की कस्टडी मांगी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...