1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बृजभूषण की बेटी का बड़ा ऐलान! 15 साल से नोएडा में सक्रिय…चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बृजभूषण की बेटी का बड़ा ऐलान! 15 साल से नोएडा में सक्रिय…चुनाव लड़ने की जताई इच्छा

बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह ने नोएडा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। 15 साल से नोएडा में सक्रिय शालिनी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व निर्देश देगा तो वह चुनाव मैदान में उतरेंगी। उन्होंने अपनी सामाजिक सक्रियता, संगठनात्मक प्रशिक्षण और परिवारवाद के सवाल पर भी बात रखी है।

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Shalini Singh: जिस नाम का यूपी की सियासत में अपना अलग दबदबा है अब उसी परिवार की बेटी चुनावी मैदान में उतरने का संकेत दे रही है। बात हो रही है पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह की बेटी शालिनी सिंह की, जिन्होंने नोएडा से चुनाव लड़ने को लेकर पहली बार खुलकर अपना रुख सामने रखा है।

पढ़ें :- आकाश आनंद से जिम्मेदारी छीन,भाई ईशान को सौंपी 15 राज्यों की कमान! मायावती का बड़ा दांव

दरअसल, शालिनी सिंह ने खुद चुनाव लड़ने की इच्छा को लेकर अपना रुख साफ कर दिया है। मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में शालिनी ने कहा कि अगर पार्टी का शीर्ष नेतृत्व उन्हें चुनाव लड़ने के लिए कहता है और उन्हें लगता है कि उनका नेतृत्व प्रभावी है, तो वह निश्चित तौर पर चुनाव मैदान में उतरेंगी। यानी शालिनी ने सीधे तौर पर चुनाव लड़ने से इनकार नहीं किया है, बल्कि गेंद पूरी तरह पार्टी नेतृत्व के पाले में डाल दी है। लेकिन इस कहानी में सबसे दिलचस्प बात है नोएडा से उनका पुराना कनेक्शन।

शालिनी का कहना है कि वह पिछले करीब 15 साल से नोएडा में रहकर सक्रिय हैं। उनका दावा है कि वह लंबे समय से समाज सेवा से जुड़ी रही हैं, लेकिन लोगों को उनकी पहचान के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। फिर उनकी कुछ कविताएं सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और लोगों का ध्यान उनकी तरफ गया। इसके बाद लोगों को पता चला कि वह आखिर किस परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

शालिनी का कहना है कि उनके सक्रिय होने को सिर्फ इसलिए राजनीतिक नजरिए से देखा जा रहा है क्योंकि वह एक बड़े राजनीतिक परिवार से आती हैं। लेकिन वह अपनी राजनीति को सिर्फ पार्टी की सीमाओं तक सीमित नहीं मानतीं।उनका कहना है कि असली पहचान किसी नेता की पार्टी या टिकट से नहीं, बल्कि उसके काम और नेतृत्व क्षमता से होती है। और शालिनी ने अपनी राजनीतिक तैयारी का एक और बड़ा संकेत भी दिया है। उन्होंने बताया कि वह राष्ट्रीय सेविका समिति की तीसरे साल की प्रशिक्षित सदस्य हैं और हाल ही में नागपुर में अपनी ट्रेनिंग पूरी की है।

यानी चुनावी राजनीति में उतरने की संभावनाओं के बीच संगठनात्मक और सामाजिक स्तर पर उनकी सक्रियता भी चर्चा में है। अब बात उस सवाल की, जो सबसे ज्यादा चर्चा में है- क्या शालिनी सिंह बीजेपी के टिकट पर नोएडा से चुनाव लड़ेंगी? इसका जवाब अभी साफ नहीं है। हालांकि उन्होंने परिवारवाद और नेपोटिज्म के सवाल पर भी अपनी बात खुलकर रखी।

पढ़ें :- 'अखिलेश यादव बेरोजगार और सत्ता के लिए लालायित...' केशव प्रसाद मौर्य का सपा प्रमुख पर बड़ा हमला

शालिनी का कहना है कि राजनीतिक परिवार से आने की वजह से उनके सामने अपनी काबिलियत साबित करने की चुनौती और भी बड़ी है। उनके मुताबिक अगर उन्हें परिवार की वजह से कुछ सुविधाएं मिली भी हैं, तो लोगों का भरोसा जीतने के लिए उन्हें उससे कहीं ज्यादा मेहनत करनी होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...