1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, शादी के पांच साल बाद पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

भाभी के प्यार में पागल हुआ देवर, शादी के पांच साल बाद पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिहार के सुपौल जनपद से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक ने पहले अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए और पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बादा आरोपी अपनी भाभी के साथ मौके से फरार हो गया है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार के सुपौल जनपद से रिश्तों को कलंकित करने वाली खबर सामने आई है। यहां पर एक युवक ने पहले अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए और पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने उसको मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बादा आरोपी अपनी भाभी के साथ मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और दोनों की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

पढ़ें :- बदायूं में सनसनीखेज वारदात: HPCL के प्रबंधक और उप प्रबंधक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

सुपौल जनपद के वीरपुर थाना क्षेत्र के हृदय नगर निवासी सुजीत कुमार खरगा की वर्ष 2021 में बुच्ची देवी के साथ विवाह हुआ था। शादी के पहले से ही सुजीत का अपनी ही भाभी के साथ अवैध संबंध थे। इसको लेकर बुच्ची हमेंशा विरोध करती थी। इस कारण रोजाना घर में कलह भी हुआ करती थी। शादी के पांच साल बीत जाने के बाद भी सुजीत अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध बनाए हुए था। मगंलवार को इसी बात को लेकर बुच्ची का अपने पति सुजीत से विवाद हो गया, जिसके बाद सुजीत ने पत्नी का गला दबा कर हत्या कर दी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाभी को लेकर मौके से फरार हो गया। घर में कोई हलचल न होता देख पड़ोसियों ने मृतका के मायके में परिजनों को सूचना दी, जिस पर मृतका का भाई ललन कुमार बहन के ससुराल पहुंच गया, जहां पर उसने देखा कि बहन का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। वहीं घर के सभी सदस्य गायब थे। मायके पक्ष का आरोप है कि पति ने अपनी भाभी के साथ मिलकर बुच्ची देवी का गला घोंटकर हत्या कर दी।

पड़ोसियों ने बताया कि अवैध संबंध के कारण परिवार में घर में हमेंशा कलह हुआ करती थी। कई बार इस मामले में पंचायत भी हो चुंकी थी, लेकिन मामला सुलझ नहीं सका था। हर बार सुजीत और उसके परिवार के लोक यह कह कर मामला टरका देते थे कि घरेलू झगड़े सुलझा लेंगे और शांति से साथ रहेंगे। पड़ोसियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पंचायत में किया गया वादा महज एक दिखावा था। वहीं वीरपुर थाना प्रभारी ने राजकिशोर मंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य लिए गए हैं। टीम घटनास्थल से उंगलियों के निशान और अन्य भौतिक सबूत इकट्ठा किए हैं। पहली नजर में यह मामला गला घोंटकर हत्या करने का लग रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...