1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जम्मू-कश्मीर में बीएसपी अपने दम पर व हरियाणा विधानसभा चुनाव इण्डियन नेशनल लोकदल से मिलकर लड़ेगी : मायावती

जम्मू-कश्मीर में बीएसपी अपने दम पर व हरियाणा विधानसभा चुनाव इण्डियन नेशनल लोकदल से मिलकर लड़ेगी : मायावती

बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को एक्स पर दो राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में चुनाव की अहम भूमिका जिससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान संभव है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (BSP) की सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने शुक्रवार को एक्स पर दो राज्यों में विधानसभा चुनाव तारीखों का ऐलान का स्वागत किया है। उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र में चुनाव की अहम भूमिका जिससे बहुत सारी समस्याओं का समाधान संभव है। अतः लम्बे इंतज़ार के बाद जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) में विधानसभा आमचुनाव के लिए आज तिथि की घोषणा का स्वागत, ताकि वहां संविधान के हिसाब से राजनीतिक व लोकतांत्रिक गतिविधियां जड़ पकड़ सकें। बीएसपी (BSP)  यह चुनाव अकेले लड़ेगी।

पढ़ें :- नेहा सिंह राठौर का कंगना रनौत ने किया समर्थन, बोलीं- TRP के लिए किसी महिला को बदनाम करना बेहद घटिया बात, न्यूज चैनल हेड लें इसकी ज़िम्मेदारी

मायावती (Mayawati)  ने कहा कि हरियाणा राज्य में एक चरण में होने वाले विधानसभा आमचुनाव का भी स्वागत। यहां बीएसपी (BSP) का इण्डियन नेशनल लोकदल (Indian National Lok Dal) के साथ मजबूत गठबंधन पहले से जमीन पर सक्रिय है, जिसका संकल्प पूरी दमदारी के साथ यह चनाव लड़कर खुद अपनी गठबंधन की सरकार बनाने का है।

पढ़ें :- उत्तराखंड में निवेश के नाम पर धामी सरकार का फ़र्ज़ीवाड़ा और यह BJP ‘डबल इंजन' मॉडल का है एक और नमूना: राहुल गांधी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...