1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. BSPHCL Recruitment: बिहार में जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

BSPHCL Recruitment: बिहार में जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर निकली बम्पर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए बेहद ही बढ़िया खबर है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से सहायक कंपनी, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में भर्ती निकाली गई है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

BSPHCL Recruitment: नौकरी की तलाश में बैठे उम्मीदवारों के लिए बेहद ही बढ़िया खबर है. बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड की तरफ से सहायक कंपनी, बिहार स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड में भर्ती निकाली गई है.

पढ़ें :- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पलटा यूपी पीसीएस 2025 का प्री रिजल्ट, नए सिरे से परिणाम जारी करने का सुनाया फैसला

ये भर्ती अभियान संस्थान में 40 जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (Junior Electrical Engineer) के पद भरेगा. अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट bsphcl.co.in पर जाना होगा.

आपको बता दें, अप्लाई करने वाले उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (Electrical engineering) में 3 वर्ष का डिप्लोमा पूरा करना जरूरी है.

उम्मीदवारों की उम्र

उम्मीदवारों की उम्र 18 वर्ष से लेकर 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए. जबकि आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क 

अप्लाई करने वाले जनरल /ईबीसी/बीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 रुपये का शुल्क देना होगा. वहीं, एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला अभ्यर्थियों के लिए शुल्क 375 रुपये रखा गया है.

पढ़ें :- बलिया में आठ केंद्रों पर होगी जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा, 80 सीटों के लिए 3,207 अभ्यर्थियों में मुकाबला

लास्ट डेट 

भर्ती के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया एक अप्रैल से शुरू हो गई है. अभियान के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 30 अप्रैल तय की गई है.

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...