1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3. Budget Travel in September : सितंबर का महीना भारत में बजट ट्रैवलिंग के लिए बेहतरीन समय, घूमें बूंदी और ओरछा

Budget Travel in September : सितंबर का महीना भारत में बजट ट्रैवलिंग के लिए बेहतरीन समय, घूमें बूंदी और ओरछा

सितंबर का महीना भारत में बजट ट्रैवलिंग के लिए सबसे बेहतरीन समय (ऑफ-सीजन) माना जाता है क्योंकि मानसून के जाने के बाद प्रकृति हरी-भरी हो जाती है और सर्दियों की भीड़ न होने के कारण होटल और गाड़ियाँ बेहद सस्ते दामों पर मिल जाती हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budget Travel in September :  सितंबर का महीना भारत में बजट ट्रैवलिंग के लिए सबसे बेहतरीन समय (ऑफ-सीजन) माना जाता है क्योंकि मानसून के जाने के बाद प्रकृति हरी-भरी हो जाती है और सर्दियों की भीड़ न होने के कारण होटल और गाड़ियाँ बेहद सस्ते दामों पर मिल जाती हैं। इस समय मॉनसून खत्म हो रहा होता है, चारों तरफ हरियाली होती है और पर्यटकों की भीड़ न होने के कारण होटल, होमस्टे और ट्रांसपोर्ट पर भारी डिस्काउंट मिलता।

पढ़ें :- Travel in October : अक्टूबर में घूमें कोलुक्कुमलाई टी एस्टेट, मौसम बहुत सुहावना होता है

ओरछा, मध्य प्रदेश
इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक छुपा हुआ खजाना (Hidden Gem) है। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में स्थित एक बेहद खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। यहाँ के भव्य महल अपनी भव्य वास्तुकला, प्राचीन महलों और अद्वितीय धार्मिक महत्व के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। बेतवा नदी के सुरम्य तट पर बसे इस शहर की स्थापना 1501 ईस्वी में बुंदेला राजपूत राजा रुद्र प्रताप सिंह ने की थी। ओरछा का शाब्दिक अर्थ ‘छिपा हुआ स्थान’ होता है। यह भारत का एकमात्र ऐसा स्थान है जहाँ भगवान राम को राजा के रूप में पूजा जाता है और उन्हें बकायदा ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ (सलामी) दिया जाता है।

बूंदी, राजस्थान
जोधपुर की तरह बूंदी के पुराने कस्बे में भी कई घरों और दीवारों पर नीला रंग किया गया है। पारंपरिक रूप से यह माना जाता है कि यह रंग घरों को गर्मी में ठंडा रखता है और ऐतिहासिक रूप से यह ब्राह्मण परिवारों के घरों की पहचान भी रहा है।
इसे ‘नीला शहर’ भी कहा जाता है। मॉनसून के बाद यहाँ के महल और बावड़ियाँ बेहद खूबसूरत दिखते हैं और ऑफ-सीजन होने के कारण यहाँ रुकना और खाना बहुत सस्ता होता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...