1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Budh Uday :  ग्रहों के राजकुमार बुध हो रहे हैं उदय , इन राशियों के लिए लाभ के संकेत मिल रहे

Budh Uday :  ग्रहों के राजकुमार बुध हो रहे हैं उदय , इन राशियों के लिए लाभ के संकेत मिल रहे

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और उदय या अस्त को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Budh Uday : ज्योतिष शास्त्र में ग्रह गोचर और उदय या अस्त को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बुध देव को वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह माना जाता है। बुध ग्रह शनि ग्रह, शुक्र ग्रह, और सूर्य ग्रह के साथ मित्रता वाले संबंध रखता है वहीं इसके बृहस्पति, चंद्रमा, और मंगल के साथ संबंध प्रतिकूल होते हैं। ग्रहों की चाल परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। बता दें कि 26 अगस्त यानी आज ग्रहों के राजकुमार बुध कर्क राशि में उदित होने जा रहे हैं। वह इससे पूर्व वक्री अवस्था में थे और बुध ग्रह के उदय होने से तीन राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2026 :  हनुमान जयंती 2026 पर आज करें बजरंगबली की पूजा, जानें भोग और विधि-विधान

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध गोचर लाभदायक साबित होगा। व्यापार क्षेत्र में भी धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं और व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। मीडिया, बैंकिंग या मार्केटिंग से जुड़े हुए क्षेत्र में लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को बुध उदय से व्यवसाय के क्षेत्र में विस्तार और धन लाभ हो सकता है। इस दौरान यदि निवेश की योजना पर कार्य कर रहे हैं तो शेयर बाजार आपके लिए अच्छा साबित होगा, इससे धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि
बुध उदय का अनुकूल प्रभाव से जो लोग विदेश में नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। व्यापार क्षेत्र में विस्तार के संकेत मिल रहे हैं और बड़ा कार्य हाथ लग सकता है। इस अवधि में पिता का सहयोग प्राप्त होगा और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहेगा।

पढ़ें :- Narak Chaturdashi 2026 : आज नरक चतुर्दशी पर करें यम दीपदान, नरक की यातनाओं से मिलेगी मुक्ति
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...