1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Building Collapses : महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

Building Collapses : महरौली में तीन मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका

देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के महरौली इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) के महरौली इलाके में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है। इस दुर्घटना में कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे हैं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।

पढ़ें :- पुणे में भारी बारिश का कहर: पिंपरी-चिंचवड़ में कचरे का ढेर गिरने से इमारत ढही, 16 लोगों के दबे होने की आशंका

यह घटना महरौली के वार्ड नंबर तीन (Ward Number 3) में हुई है। गिरी हुई यह इमारत लगभग 300 गज के क्षेत्र में बनी हुई थी। जानकारी के अनुसार, इमारत को तोड़ने का कार्य चल रहा था। तोड़ने की प्रक्रिया के दौरान ही इसका एक हिस्सा अचानक ढह गया। पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित कर रहा है। मलबे को हटाने का काम तेजी से जारी है। स्थानीय प्रशासन भी बचाव कार्यों में सहयोग कर रहा है।

इमारत का एक हिस्सा गिरा

अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना महरौली के वार्ड नंबर 3 (Ward Number 3) में हुई, जहां लगभग 300 वर्ग गज में फैली एक इमारत को गिराया जा रहा था। इमारत ढहने की सूचना सुबह करीब 9:30 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

एहतियात के तौर पर इलाके की घेराबंदी कर दी। गिराने के काम से जुड़े ठेकेदार को मौके पर बुलाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या इमारत ढहने के समय कोई मजदूर या अन्य व्यक्ति अंदर मौजूद था।

पढ़ें :- दिल्ली के केशवपुरम में चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 3 लोगों को बचाया

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...