1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए : प्रियंका गांधी

बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए : प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को एक्स पोस्ट लिखा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) ने शनिवार को एक्स पोस्ट लिखा कि अगर कोई किसी अपराध का आरोपी है तो उसका अपराध और उसकी सजा सिर्फ अदालत तय कर सकती है। लेकिन आरोप लगते ही आरोपी के परिवार को सजा देना, उनके सिर से छत छीन लेना, कानून का पालन न करना, अदालत की अवहेलना करना, आरोप लगते ही आरोपी का घर ढहा देना- यह न्याय नहीं है। उन्होंने कहा कि यह बर्बरता और अन्याय की पराकाष्ठा है।

पढ़ें :- UP News : बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के एक से दूसरे जिले में होंगे तबादले, आदेश जारी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra)  ने कहा कि कानून बनाने वाले, कानून के रखवाले और कानून तोड़ने वाले में फर्क होना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकारें अपराधी की तरह व्यवहार नहीं कर सकतीं। कानून, संविधान, लोकतंत्र और मानवता का पालन सभ्य समाज में शासन की न्यूनतम शर्त है। जो राजधर्म नहीं निभा सकता, वह न तो समाज का कल्याण कर सकता है, न ही देश का। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि बुल्डोजर न्याय पूरी तरह अस्वीकार्य है, यह बंद होना चाहिए।

पढ़ें :- UP PPS Transferred : योगी सरकार ने 206 पीपीएस का किया तबादला, लखनऊ में तैनात करीब एक दर्जन अफसर बदले

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...