उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर इन दिनों ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। संभल में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। कई एकड़ के बने अवैध निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे। अवैध निर्माण को चिन्हित करने के बाद संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि, ये जमीन तलाब की है।
संभल। उत्तर प्रदेश में अवैध निर्माण पर इन दिनों ताबड़तोड़ बुलडोजर की कार्रवाई हो रही है। संभल में एक बार फिर अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला है। कई एकड़ के बने अवैध निर्माण में लोग मदरसा और बरात घर चला रहे थे। अवैध निर्माण को चिन्हित करने के बाद संबंधित पक्ष को 30 दिन का समय दिया गया था, जिसके बाद ये कार्रवाई हुई है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि, ये जमीन तलाब की है।
बता दें कि, 30 दिनों की समय सीमा पूरी होने के बाद भी अवैध निर्माण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने खुद कार्रवाई का निर्णय लिया। वहीं, विरोध की आशंका को देखते ही वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस को भी तैनात किया गया। माहौल तनावपूर्ण न हो, इसके लिए पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी गई है।
वहीं, इस कार्रवाई की निगरानी के लिए मौके पर डीएम और एसपी भी मौजूद रहे। ड्रोन से भी क्षेत्र की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों और निर्माण को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।