1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Eye problems: सुबह आंख खुलते ही होने लगती हैं जलन, तो ऐसे पाएं छुटकारा

Eye problems: सुबह आंख खुलते ही होने लगती हैं जलन, तो ऐसे पाएं छुटकारा

कभी कभी सुबह सोकर उठने के बाद आंखों में जलन जैसी महसूस होने लगती है। ऐसा आंखों में ड्राईनेस की वजह से हो सकता है। या फिर किसी चीज की एलर्जी या धूल, धूप व गंदगी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Eye problems:  कभी कभी सुबह सोकर उठने के बाद आंखों में जलन जैसी महसूस होने लगती है। ऐसा आंखों में ड्राईनेस की वजह से हो सकता है। या फिर किसी चीज की एलर्जी या धूल, धूप व गंदगी की वजह से भी ऐसा हो सकता है।

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

आंखों में जलन न हो इसके लिए सुबह उठकर अपनी आंखों में ठंडा पानी छिड़कें और आंखें साफ करें। इसके अलावा अगर अगर आपको आंखों में जलन के साथ साथ खुजली भी होती है तो डॉक्टर की सलाह से कोई आई ड्रॉप डाल सकती हैं।

ध्यान रहें आंखों में जलन और खुजली होने पर उसे जोर जोर से न रगड़ें। ऐसा करने से दिक्कत और बढ़ सकती है। कई बार लगातार अधिक देर तक मोबाइल, लैपटॉप या फिर कम्प्यूटर में काम करते रहने से भी ऐसा हो सकता है। इसलिए हर थोड़ी थोड़ी देर में ब्रेक लेती रहें।

शरीर में पानी की कमी या डिहाइड्रेशन होने पर भी आंखे जलती हैं। ऐसे में खूब पानी पीएं और शरीर की पानी की कमी को दूर । पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और कोशिश करें कि रात के समय जरूर पानी पीकर सोएं। बाहर निकलें तो आंखों को ढक कर निकलें। कोशिश करें धूप सीधा आपकी आंखों पर न पड़ें। इसके लिए आप सनग्लास भी लगा सकती है।

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...