1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Burning Train In Bangladesh : बांग्लादेश में बर्निंग ट्रेन में से 5 लोगों की मौत , कई घायल हुए

Burning Train In Bangladesh : बांग्लादेश में बर्निंग ट्रेन में से 5 लोगों की मौत , कई घायल हुए

बांग्लादेश में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन उस समय बर्निंग ट्रेन में बदल गई जब वह देश के पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही थी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Burning Train In Bangladesh : बांग्लादेश में शुक्रवार को एक यात्री ट्रेन उस समय बर्निंग ट्रेन में बदल गई जब वह देश के पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही थी। यह घटना राजधानी ढाका के गोपी बाग इलाके में हुई। हादसे में  पांच लोगों की मौत हो गई और अन्स कई घायल है। खबरों के अनुसार, पुलिस को विपक्ष द्वारा बहिष्कार किए गए राष्ट्रीय चुनावों से पहले अशांति के दौरान आगजनी का संदेह है।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

अग्निशमन सेवा अधिकारी रकजीबुल हसन ने कहा कि पश्चिमी शहर जेसोर से राजधानी ढाका आ रही बेनापोल एक्सप्रेस के कम से कम चार डिब्बों में आग लग गई। पुलिस ने  पांच शव बरामद किए हैं।

यह ट्रेन ढाका को बांग्लादेश के सबसे महत्वपूर्ण भूमि बंदरगाह बेनापोल से जोड़ती है. यह हादसा चुनाव से दो दिन पहले हुआ है. रिपोर्ट के मुताबिक गोपी बाग एरिया में रात 9 बजे आग लगी. इस आग पर रात में ही साढ़े 10 बजे तक काबू पा लिया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...