1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. EPFO ने 7 करोड़ कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, पैसा निकालना या क्लेम से जुड़ी करनी हो पूछताछ, अब होगा बहुत आसान

EPFO ने 7 करोड़ कर्मचारियों को दी बड़ी खुशखबरी, पैसा निकालना या क्लेम से जुड़ी करनी हो पूछताछ, अब होगा बहुत आसान

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने यूजर्स को एक खास सुविधा देने की योजना बना रहा है। दरअसल शिकायत दर्ज कराने के इच्छुक या निवारण तंत्र का सहारा लेने के इच्छुक ग्राहकों को सिंगल-विंडो इंटरफ़ेस (Single-Window Interface) प्रदान करने के उद्देश्य से चौबीसों घंटे चलने वाला बहुभाषी “कॉन्टेक्ट सेंटर” स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने यूजर्स को एक खास सुविधा देने की योजना बना रहा है। दरअसल शिकायत दर्ज कराने के इच्छुक या निवारण तंत्र का सहारा लेने के इच्छुक ग्राहकों को सिंगल-विंडो इंटरफ़ेस (Single-Window Interface) प्रदान करने के उद्देश्य से चौबीसों घंटे चलने वाला बहुभाषी “कॉन्टेक्ट सेंटर” स्थापित करने की दिशा में काम कर रहा है। ईपीएफओ (EPFO)  अपने करीब 7 करोड़ सक्रिय ग्राहकों के लिए एक एंटीग्रेटेड कॉल सेंटर (Integrated Call Center) स्थापित करने की तैयारी कर रहा है। दरअसल, यह कदम EPFO ने हाल के महीनों में शिकायतों के समाधान में देरी और क्लेम सेटलमेंट नामंजूर होने की बढ़ती संख्या को लेकर उठाया है. इस मुद्दे को लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर काफी आलोचना का सामना करना पड़ा है।

पढ़ें :- विजयदशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का है प्रतीक, हमें सत्य और धर्म की स्थायी शक्ति की दिलाती है याद : पीएम मोदी

कॉन्टेक्ट सेंटर 23 भाषाओं में होगा संचालित

ईपीएफओ (EPFO)  ने इस संपर्क केंद्र की स्थापना के लिए एक टेंडर जारी किया है, एक मजबूत सिस्टम के साथ 24×7 और 365 दिन काम करेगा। इसका मकसद मल्टी-चैनल (हेल्पलाइन नंबर, विभिन्न कार्यालयों के लैंडलाइन फोन, पंजीकरण पोर्टल, व्हाट्सएप, सोशल मीडिया, फिजिकल डाक के जरिए मिलने वाली शिकायत को सुनना और समझना है।

ईपीएफओ (EPFO)  ने टेंडर में 23 भाषाओं को लिस्ट किया है। इनमें हिंदी, इंग्लिश, असमिया, बंगाली, बोडो, डोगरी, गुजराती, कन्नड़, कश्मीर, कोंकणी, मैथिली, मलयालम समेत अन्य भाषाएं शामिल हैं। इससे पहले, ईपीएफओ (EPFO) ने एक टोल-फ्री नंबर (1800118005) के साथ एक हेल्पलाइन शुरू की थी। हालाँकि, यह हेल्पलाइन नंबर अधिकतर पहुंच से बाहर रहता था।

पढ़ें :- बॉलीवुड में दहशत फैलाना था मकसद: टाइगर नहीं, किसी बड़े सेलिब्रिटी की हत्या का था प्लान, आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...