1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ,पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख बदली, अब 13 की जगह 20 नवंबर को होगी वोटिंग

यूपी ,पंजाब और केरल में उपचुनाव की तारीख बदली, अब 13 की जगह 20 नवंबर को होगी वोटिंग

चुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदलाव का ऐलान किया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। चुनाव आयोग (Election Commission) ने यूपी, पंजाब और केरल में होने वाले विधानसभा उपचुनाव की तारीख बदलाव का ऐलान किया है। चुनाव आयोग (Election Commission) ने सोमवार को बताया कि तीनों राज्यों की 14 विधानसभा सीटों पर अब 13 नवंबर की जगह 20 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 23 नवंबर को ही आएंगे।

पढ़ें :- Video Viral- जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर बैगेज स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध वस्तु दिखने पर भागा यात्री, सीआईएसएफ के सतर्क जवान ने दौड़ाकर पकड़ा

बता दें कि यूपी (UP) की 9, पंजाब की 4 और केरल की 1 विधानसभा सीटों पर अब 20 नवंबर को वोटिंग होगी। तारीखों में बदलाव इन राज्यों के प्रमुख राजनीतिक दलों की मांग पर की गई है। इन दलों में भाजपा (BJP), कांग्रेस, RLD, बसपा शामिल हैं।

केरल की पलक्कड़ सीट (Palakkad Seat) पर कांग्रेस ने “कल्पती रथोत्सवम” त्यौहार की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी । 13 से 15 नवंबर तक यह त्‍योहार मनाया जाना है। उधर, यूपी में BJP, BSP और RLD ने कार्तिक पूर्णिमा की वजह से की थी तारीख में बदलाव की मांग की थी। पंजाब में कांग्रेस ने श्री गुरुनानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व पर और 13 नवंबर से होने वाले अखंड पाठ की वजह से तारीख में बदलाव की मांग की थी। चुनाव आयोग (Election Commission) ने सभी की भावनाओं को समझते हुए तारीख में बदलाव का ऐलान किया है।

बता दें कि केरल के 56-पलक्कड़ सीट पर उपचुनाव होने हैं। उधर, पंजाब के 10- डेरा बाबा नानक, 44-चब्बेवाल (एससी), 84-गिद्दरबाहा, 103-बरनाला सीट पर चुनाव होने हैं। उत्‍तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां 16-मीरापुर, 29-कुंदरकी, 56-गाजियाबाद, 71-खैर (एससी), 110-करहल, 213-सीसामऊ, 256-फूलपुर, 277-कटेहरी, 397-मझवां में उपचुनाव होने हैं।

10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में कोई बदलाव नहीं

पढ़ें :- Viral-नशे में धुत दिलेर मेहंदी पर फूटा कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का गुस्सा, बोल तो पा नहीं रहे भजन क्या गाओगे?

चुनाव आयोग (Election Commission)  के आज की घोषणा में 10 राज्यों की 33 सीटों पर तारीख में बदलाव नहीं किया गया है। यानी यहां 13 नवंबर को ही वोटिंग होगी। इसी दिन झारखंड विधानसभा की 43 सीटों पर भी मतदान होगा। चुनाव आयोग (Election Commission) ने 15 अक्टूबर को महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 14 राज्यों की 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...