1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Cambodia : कंबोडिया में लापता चीन निर्मित सैन्य हेलीकॉप्टर का मलबा मिला , दोनों पायलट की मौत

Cambodia : कंबोडिया में लापता चीन निर्मित सैन्य हेलीकॉप्टर का मलबा मिला , दोनों पायलट की मौत

दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कंबोडिया में पिछले 17 दिनों से लापता सैन्य हेलीकॉप्टर का पता चला है। हेलीकॉप्टर का मलबा मंगलवार को एक कार्डामम पहाड़ की चोटी पर देखा गया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Cambodia : दक्षिण-पूर्व एशियाई देश कंबोडिया में पिछले 17 दिनों से लापता सैन्य हेलीकॉप्टर का पता चला है। हेलीकॉप्टर का मलबा मंगलवार को एक कार्डामम पहाड़ की चोटी पर देखा गया। खबरों के मुताबिक, रक्षा मंत्रालय के राज्य सचिव छूम सोचेत ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि खोजी टीम ने दक्षिण-पश्चिमी प्रांत पुरसैट में घने जंगलों वाले कार्डामम पहाड़ों में चीन निर्मित जेड-9 हेलीकॉप्टर का मलबा देखा। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाले दोनों पायलट की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- Bangladesh Sheikh Hasina : बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच शेख हसीना के गृह नगर में फिर हिंसा भड़की

12 जुलाई को जब वायुसेना मुख्यालय से संपर्क टूट गया तो दो पायलटों के साथ हेलीकॉप्टर खराब मौसम में प्रशिक्षण उड़ान पर था। अगले दिन लापता विमान की गहन खोज शुरू की गई।पिछले 17 दिनों से सैन्यकर्मी की टीम हेलीकॉप्टर को ढूंढ रही थी। हादसे में हेलीकॉप्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...