1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. फरीदकोट में दवाई लेकर लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा, पिता और मासूम की मौत

फरीदकोट में दवाई लेकर लौट रहे परिवार को कार ने रौंदा, पिता और मासूम की मौत

बलकार सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मल्लांवाला से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनका परिवार नानकसर बस्ती के पास पहुंचा, वैसे ही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। आपको बता दे कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि बलकार सिंह और उनके एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई।

By Sushil Sah 
Updated Date

फरीदकोट में भीषण सड़क हादसा: पंजाब के फरीदकोट जिले से एक बड़ा ही दुखद हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक तेज रफ्तार कार ने नानकसर बस्ती इलाके के पास मोटरसाइकिल सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक और उसके मासूम बेटे की मौका ए वारदात पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा और पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं।

पढ़ें :- ACP भगत पर झूठे आरोप लगाने का दावा, दिल्ली पुलिस ने जांच के बाद किया साजिश का खुलासा

दवाई लेकर लौट रहा था परिवार

प्राप्त सूचना के अनुसार, बलकार सिंह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ मोटरसाइकिल पर गांव मल्लांवाला से दवाई लेकर वापस लौट रहा था। जैसे ही उनका परिवार नानकसर बस्ती के पास पहुंचा, वैसे ही एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को सामने से टक्कर मार दी। आपको बता दे कि यह टक्कर इतनी तेज थी कि बलकार सिंह और उनके एक बच्चे की मौत मौके पर ही हो गई। इस हादसे के होते ही मौके पर मौजूद स्थानीय लोग वहां उनकी मदद करने के लिए पहुंचे। और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस वहां पर पहुंची और घायल महिला और बच्चे को फरीदकोट के गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। हांलाकि अभी भी दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस दर्दनाक हादसे के बाद आरोपी कार चालक अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने फरार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हांलाकि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की तलाश जारी है।

पढ़ें :- मध्य प्रदेश के आगर-मालवा में दर्दनाक हादसा, बरसाती नाले में बही कार, 3 बच्चों समेत 8 की मौत
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...