ICC Women ODI Ranking: इंडिया विमेंस और इंग्लैंड विमेंस के बीच हाल ही खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज के बाद आईसीसी विमेंस वनडे रैंकिंग में बदलाव हुआ है। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड की कप्तान नैट साइवर-ब्रंट ने फिर से टॉप वनडे रैंकिंग हासिल की है।
