1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग XI; कप्तान बेन स्टॉक्स ने इन पर जताया भरोसा

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए घोषित की अपनी प्लेइंग XI; कप्तान बेन स्टॉक्स ने इन पर जताया भरोसा

England XI for 2nd Rothesay Test against India: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मैच कल यानी 2 जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन का खुलासा कर दिया है। जिसमें उन सभी खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, जिन्होंने लीड्स टेस्ट में हिस्सा लिया था। यानी कप्तान बेन स्टॉक्स ने पहले टेस्ट की टीम पर पूरा भरोसा जताया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से मुखातिब हुई दीपिका राठौर, बोलीं-आत्महत्या तक का आया ख्याल

दरअसल, इंग्लैंड पुरुष चयन पैनल ने 26 जून को एजबेस्टन में भारत के खिलाफ रोथेसे दूसरे टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। इस टीम में ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को टीम में शामिल किया गया। जिसके बाद 30 वर्षीय दाएं हाथ के तेज गेंदबाज फरवरी 2021 के बाद पहली बार इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेलने की उम्मीद जतायी जा रही थी, लेकिन आर्चर को मौका नहीं मिल पाया है। बता दें कि हेडिंग्ले में एक अविश्वसनीय जीत के बाद मेजबान टीम पांच मैचों की श्रृंखला में 1-0 से आगे चल रही है।

भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जैक क्रॉली

बेन डकेट

पढ़ें :- Lucknow Firing Case : 10 मिनट में ट्रिपल मर्डर करने वाला ऋषभ शुक्ला ने बोला था-'दिवाली से पहले होगा बड़ा कांड'

ओली पोप

⁠जो रूट

⁠हैरी ब्रूक

⁠बेन स्टोक्स (कप्तान)

जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)

पढ़ें :- Cyclonic Arnab : 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है, 14 मीटर तक उठेंगी समुद्री लहरें, कब होगा टकराव?

क्रिस वोक्स

ब्रायडन कार्स

जोश टंग

शोएब बशीर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...