1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने इन पदों पर निकाली भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. CISF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

CISF Recruitment: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में नौकरी की चाहत रखने वाले उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका है. CISF में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं. CISF भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो चुकी है. सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले कैंडिडेट्स के लिए CISF ने कुल 836 पदों पर बहाली कर रहा है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

पदों का विवरण

CISF ने असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर एग्जीक्यूटिव के 836 पदों पर भर्तियां निकाली है. यह भर्ती सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा के जरिए की जाएगी. इसमें अनारक्षित कैटेगरी के लिए कुल पदों की संख्या 649 है. अनुसूचित जाति के लिए कुल 125 पद एवं अनुसूचित जनजाति के लिए 62 पद सम्मिलित है.

आवश्यक योग्यता

कैंडिडेट्स जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनके पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए.

ऐसे मिलेगी नौकरी

CISF में कैंडिडेट्स का चयन मेडिकल परीक्षा, लिखित परीक्षा, फिजिकल रिप्रेजेंटेशन एवं डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के माध्यम से किया जाएगा. इस सारी प्रक्रिया के बाद मेडिकल टेस्ट होगा. इन सभी प्रक्रियाओं के जरिए आपका चयन सीआईएसएफ पद के लिए किया जाएगा.

आवेदन शुल्क

CISF भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को किसी भी तरह के कोई भी शुल्क का भुगतान करना नहीं होगा.
CISF Recruitment 2024 नोटिफिकेशन

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

ऐसे करें आवेदन

CISF के ऑफिशियल पोर्टल पर जाएं. इसके बाद होमपेज पर दिए गए विज्ञापन पर क्लिक करें. रजिस्टर करके आवेदन फॉर्म को भरें. सभी आवश्यक विवरण भरें. सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स करके सबमिट बटन पर क्लिक करें. आवेदन शुल्क का भुगतान करें.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...