1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Chaitra Navratri 2025 :  चैत्र नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है , जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

Chaitra Navratri 2025 :  चैत्र नवरात्रि में माता रानी के नौ रूपों की पूजा की जाती है , जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

आस्था और शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त पूरी श्रद्धा और अनुष्ठान साथ व्रत रखते हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chaitra Navratri 2025 : आस्था और शक्ति के पर्व चैत्र नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। नवरात्रि के नौ दिनों तक भक्त पूरी श्रद्धा और अनुष्ठान साथ व्रत रखते हैं। इस दौरान भक्त गण  माता रानी के नौ रूपों की पूजा करते हैं। पहले दिन घट स्थापना की जाती है और अखंड ज्योति जलाई जाती है।

पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण

चैत्र नवरात्रि शुभ मुहूर्त
चैत्र नवरात्रि तारीख 2025 – 29  मार्च को प्रतिपदा तिथि शाम 4:27 मिनट से शुरू होगी और 30 मार्च 2025 को दोपहर 12:49 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि पड़ने के कारण चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू होगी।

चैत्र नवरात्रि घट स्थापना शुभ मुहूर्त 2025
घट स्थापना शुभ मुहूर्त 2025 – वहीं, घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:13 मिनट से शुरू होगा और सुबह 10:21 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:50 मिनट तक रहेगा। ऐसे में कुल कलश स्थापना की अवधि 50 मिनट की होगी।

अष्टमी और नवमी के दिन सभी घरों में पूजा, हवन और नौ कन्याओं को प्रसाद खिलाकर उनकी पूजा-अर्चना जैसे धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। जो भक्त 9 दिनों तक व्रत रखते हैं, वे अष्टमी और नवमी के पवित्र दिन पर पारण करते हैं।

मां दुर्गा ध्यान मंत्र  
ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|

पढ़ें :- "Shriphaal" Navratri fast : नवरात्रि व्रत में "श्रीफल" को माता लक्ष्मी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है , जानें प्रमुख उपयोग और मान्यताएं

लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...