HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Chandrayaan 3 Launch: कुछ देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने कहा-आज का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा

Chandrayaan 3 Launch: कुछ देर में लॉन्च होगा चंद्रयान-3, पीएम मोदी ने कहा-आज का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा'।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Chandrayaan 3 Launch: ISRO आज चंद्रयान-3 मिशन को लॉन्च करने की तैयारियां पूरी कर ली है। आज दोपहर 2:35 मिनट पर इसकी लॉन्चिंग होगी। चंद्रयान-3 के चांद की सतह पर उतरते ही भारत विश्व का ऐसा करने वाला चौथा देश होगा। दोपहर में जब रॉकेट बूस्टर को लॉन्च किया जाएगा तो इसकी शुरुआती रफ्तार करीब 1627 किमी प्रति घंटा होगी।

पढ़ें :- ISRO की बड़ी कामयाबी, रॉकेट मोटर बनाने के लिए जरूरी प्रोपेलेंट मिक्सर विकसित करने में पाई सफलता

लॉन्च के 108 सेकंड बाद 45 किमी की ऊंचाई पर इसका लिक्विड इंजन स्टार्ट होगा और रॉकेट की रफ्तार 6437 किमी प्रति घंटा हो जाएगी। आसमान में 62 किमी की ऊंचाई पर पहुंचने पर दोनों बूस्टर रॉकेट से अलग हो जाएंगे और रॉकेट की रफ्तार सात हजार किमी प्रति घंटा पहुंच जाएगी।

पढ़ें :- Chandrayaan-4 Mission: केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने चंद्रयान-4 के लॉन्च को लेकर दिया बड़ा अपडेट; जानिए मिशन से जुड़ी डिटेल्स

इस खास मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, ‘जहां तक भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र का सवाल है, तो 14 जुलाई 2023 का दिन हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा। चंद्रयान-3 हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा। यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा’।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...