1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी के फतेहपुर में बढ़ा बवाल: मकबरा बनाम मंदिर को लेकर तनाव, पूजा करने पहुंचे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

यूपी के फतेहपुर में बढ़ा बवाल: मकबरा बनाम मंदिर को लेकर तनाव, पूजा करने पहुंचे लोग, पुलिस ने संभाला मोर्चा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरा बनान मंदिर को लेकर बवाल बढ़ गया। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और बैरिकेटिंग को फांगते हुए विवादित स्थल पर पहुंच गए। बाद में दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में मकबरा बनान मंदिर को लेकर बवाल बढ़ गया। सोमवार को बड़ी संख्या में लोग वहां पर पहुंचे और बैरिकेटिंग को फांगते हुए विवादित स्थल पर पहुंच गए। बाद में दूसरे पक्ष के लोग भी आ गए, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गयी। वहीं, पुलिस ने किसी तरह से स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना पर डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षो को मौके से हटा दिया है। हालांकि दूर दराज अभी भी लोग खड़े हैं। मौके पर फिलहाल शांति है।

पढ़ें :- क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए आर्मी ने फ्यूल सप्लाई चेन में बायो- डीजल को किया शामिल, जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने दिखाई हरी झंडी

​वहीं, तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए वहां पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिले के 10 थानों की फोर्स के साथ ही आसपास के जिलों बांदा और कौशांबी से अतिरिक्त फोर्स भी बुलाई। साथ ही 6 जिलों से एएसपी स्तर के अधिकारियों को मौके पर रवाना किया गया है।

बताया जा रहा है कि, एक दिन पहले से वहां पर तनाव की स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को बड़ी संख्या में एक पक्ष के लोग वहां पहुंचे और बैरिकेट को तोड़ते हुए विवादित ​स्थल में पहुंच गए। प्रशासन कल से ही इसे लेकर चौकन्ना था लेकिन फिर भी सोमवार को मौके पर लोग जुटे और तनावपूर्ण हालात पैदा हो गए। इसके बावजूद वहां भीड़ जुटी जिसे संभालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।

 

 

पढ़ें :- इंडियन फिल्म एकेडमी के कार्यक्रम में शामिल हुए भजन सम्राट अनूप जलोटा और राज्य सूचना आयुक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...