1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Chicago : शिकागो में एक ही परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

Chicago : शिकागो में एक ही परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश जारी

शिकागो शहर में सोमवार को एक ही परिवार के 7 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है और आरोपी  अब भी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chicago : शिकागो शहर में सोमवार को एक ही परिवार के 7 लोगों की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई है और आरोपी  अब भी फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Covishield Vaccine Side Effects : यूके हाई कोर्ट में एस्ट्राजेनेका कंपनी कबूली ने साइड इफेक्ट्स की बात, जाने कबूलनामे से अब क्या होगा?

खबरों के अनुसार , जोलीट और विल काउंटी शहर की पुलिस ने कहा कि, उन्हें हत्याओं के मकसद के बारे में पता नहीं है, लेकिन उन्होंने कहा कि वह व्यक्ति पीड़ितों को जानता था। जोलीट पुलिस प्रमुख विलियम इवांस ने कहा कि एफबीआई की भगोड़ा टास्क फोर्स संदिग्ध की तलाश में स्थानीय पुलिस की सहायता कर रही थी।

अधिकारी ने बताया कि जोयलेट पुलिस विभाग ने संदिग्ध आरोपी की पहचान 23 वर्षीय रोमियो नेंस के रूप में की, जिसके बारे में अधिकारियों ने कहा कि उसके पास हथियार हैं। अधिकारियों ने बताया है कि इस खतरनाक आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...