1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुख्यमंत्री साय का फरमान, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर नया कानून लाएगी अपनी सरकार

मुख्यमंत्री साय का फरमान, छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण पर नया कानून लाएगी अपनी सरकार

मुख्यमंत्री साय रायपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि राज्य में आए दिन किसी न किसी इलाके से धर्मांतरण की खबरें मिल रही हैं, जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है।

By Sudha 
Updated Date

रायपुर। मुख्यमंत्री साय रायपुर में आयोजित हिंदू राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम शदाणी दरबार में आयोजित किया गया था। सीएम ने कहा कि राज्य में आए दिन किसी न किसी इलाके से धर्मांतरण की खबरें मिल रही हैं, जो चिंता का विषय है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही धर्मांतरण की घटनाओं को देखते हुए उनकी सरकार एक नया कानून लाने जा रही है। इस कानून का ड्राफ्ट तैयार किया जा रहा है, जिसे आगामी विधानसभा सत्र में सदन के पटल पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस पर गंभीरता से काम कर रही है और नया कानून लाकर इसे रोकने की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

पढ़ें :- 'महिला LPG सिलेंडर नहीं उठा सकती': 38 साल पहले इंडियन ऑयल ने यह कहकर नौकरी नहीं दी, SC बोला- 12 लाख रुपये मुआवजा दो

वहीं  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में गौ संरक्षण को लेकर भी बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में एक भी गाय सड़कों पर नजर नहीं आनी चाहिए। इसके लिए ठोस रणनीति बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में फिलहाल करीब 125 पंजीकृत गौशालाएं हैं, जिन्हें दी जाने वाली आर्थिक सहायता को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...