1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Chile Forest Fires : चिली के जंगलों में लगी भीषण आग ,देशभर में इमरजेंसी , बचाव अभियान जारी

Chile Forest Fires : चिली के जंगलों में लगी भीषण आग ,देशभर में इमरजेंसी , बचाव अभियान जारी

चिली के जंगलों में भीषण आग लगने के कारण   देशभर में इमरजेंसी  की घोषणा हो गई है। तेजी से जंगल में फैल रही आग को काबू करने के लिए देश के सभी बल संघर्ष कर रहे है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Chile Forest Fires :  चिली के जंगलों में भीषण आग लगने के कारण देशभर में इमरजेंसी  की घोषणा हो गई है।
तेजी से जंगल में फैल रही आग को काबू करने के लिए देश के सभी बल संघर्ष कर रहे है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। खबरों के अनुसार, अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि मध्य चिली में जंगल की आग भड़कने से कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। क्योंकि आपातकालीन सेवाएं शहरी इलाकों में आग की लपटों को बुझाने के लिए  कर रही हैं।

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

मध्य चिली में लगभग दस लाख निवासियों का घर, वालपराइसो क्षेत्र के कई हिस्सों में आसमान में काला धुआं फैल गया जबकि हेलीकॉप्टर और ट्रकों का उपयोग करने वाले अग्निशामक आग बुझाने के लिए संघर्ष कर रहे थे।

घर खाली करने के लिए मजबूर हो गए लोग
इस आग के कारण अभी तक कई हजार एकड़ में फैला जंगल बर्बाद हो गया है और आसमान में धुएं के घने बादल छाए हुए हैं जंगल में लगी इस भीषण आग के कारण विना डेल मार और वालपराइसो के केंद्रीय क्षेत्रों में रह रहे लोग अपना घर खाली करने के लिए मजबूर हो गए हैं

बचाव अभियान जारी
चिली के राष्ट्रपति गेब्रियल बोरिक ने कार्रवाई की घोषणा करते हुए एक्स पर पोस्ट किया  जंगल की आग के खिलाफ लड़ाई में सभी बल तैनात है ,बचाव अभियान जारी है

पढ़ें :- अमेरिका की सियासत में ऐतिहासिक बदलाव: मुस्लिम, गे और अश्वेत नेताओं ने रचा इतिहास
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...