1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

CJP Protest : दिल्ली मेट्रो के जनपथ, राजीव चौक समेत चार स्टेशन बंद, अब तक 10 उपद्रवियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी (DMRC) की तरफ से यह जानकारी दी गई है। डीएमआरसी (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो स्टेशनों बंद किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। डीएमआरसी (DMRC) की तरफ से यह जानकारी दी गई है। डीएमआरसी (DMRC) ने बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते मेट्रो स्टेशनों बंद किया गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संसद मार्च के दौरान जमकर उपद्रव करने के मामले में अलग-अलग थानों में कुल 10 एफआईआर (FIR) दर्ज की हैं। अधिकारियों ने बताया कि चार एएफआईआर (FIR) पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (Parliament Street Police Station) में और तीन कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में दर्ज की गईं। इसके अलावा, मंदिर मार्ग, बाराखंभा रोड और कर्तव्य पथ पुलिस स्टेशनों में भी एक-एक एएफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।

पढ़ें :- NEET पेपर लीक पर छात्रों के प्रदर्शन के बोले पीएम मोदी पीएम मोदी का - दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा

अगर सरकार नहीं मानी, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे : आशुतोष रांका

सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका (CJP National Spokesperson Ashutosh Ranka) कहते हैं, कि यह भारत के आजादी के बाद के इतिहास का सबसे बड़ा आंदोलन है। हमने यह बात स्पष्ट रूप से कही है कि 20 तारीख को जो हुआ वह तो बस एक ट्रेलर था। अगर सरकार नहीं मानती, तो लाखों और लोग दिल्ली आएंगे क्योंकि इस बार हम चुप नहीं बैठेंगे। सरकार को वाकई में अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी, वरना देश के युवा उन्हें बुरी तरह से सबक सिखाएंगे। एक ऐसी कहानी गढ़ने की कोशिश की जा रही है कि हम शांतिपूर्ण नहीं रहेंगे, लेकिन हम शांतिपूर्ण हैं। 20 तारीख का मार्च भी शांतिपूर्ण था, लेकिन अराजकता केवल उस समय फैली जब पुलिस ने बर्बरता दिखाई और छात्रों की पिटाई की। युवा 31 दिनों से यहां शांतिपूर्वक बैठे हैं क्योंकि हम गांधी और अंबेडकर के सिद्धांतों का पालन करते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...