HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. सीएम केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा-INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या…

सीएम केजरीवाल का BJP पर हमला, कहा-INDIA एलाइंस ने अपना नाम भारत रख लिया तो क्या…

केजरीवाल ने कहा कि, अगर गठबंधन कल अपना नाम भारत कर लेता है तो क्या देश का नाम फिर बदल देंगे। ये तो देश के साथ गद्दारी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, देश तो 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का देश थोड़ी है। अगर कल मान लो इस गठबंधन ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इंडिया गठबंधन से डर गयी है। केजरीवाल ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का नाम ‘इंडिया’ रखे जाने की वजह से ऐसा किया जा रहा है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी आदिवासी समाज से करते हैं नफ़रत , ये बीजेपी वाले अब ख़ुद को भगवान से भी बड़ा समझने लग गये हैं : अरविंद केजरीवाल

उन्होंने कहा कि, अगर गठबंधन कल अपना नाम भारत कर लेता है तो क्या देश का नाम फिर बदल देंगे। ये तो देश के साथ गद्दारी है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि, देश तो 140 करोड़ लोगों का है किसी एक पार्टी का देश थोड़ी है। अगर कल मान लो इस गठबंधन ने अपना नाम बदलकर भारत रख लिया तो क्या ये भारत नाम को भी बदल देंगे, फिर क्या भारत का नाम बीजेपी रखेंगे।

ये क्या मजाक है, देश है भाई देश, इतने हजारों साल पुराना देश है। इतनी पुरानी संस्कृति है। बीजेपी को ये लग रहा है कि ये नाम रखने से इनके चार वोट कम हो जाएंगे। वोट कम हो जाएंगे इसलिए भारत का नाम बदल दो, ये तो देश के साथ गद्दारी है। साथ ही सीएम केजरीवाल ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर भी अपनी बात रखते हुए इसे शिगूफा बताया है।

उन्होंने कहा, इंडिया अलायंस को लेकर जो इनकी प्रतिक्रिया है उससे लगता है कि बौखलाए हैं। इन्होंने शिगूफा छोड़ दिया कि वन नेशन वन इलेक्शन करेंगे, डायवर्ट करने के लिए। कैसे कर सकते हैं, जनता को क्या फायदा है। कोई फायदा होगा आपको? आपके परिवार, बच्चों को कोई फायदा होगा? कोई महंगाई कम हो जाएगी, बेरोजगारी कम हो जाएगी? वन नेशन वन इलेक्शन का एक ही फायदा है अभी हर छह महीने में जनता के कुछ काम करने पड़ते हैं, फिर ये पांच साल बाद शक्ल दिखाएंगे। मैं चैलेंज करता हूं कि वन नेशन वन इलेक्शन हो गया तो 5000 का सिलेंडर हो जाएगा। फिर आकर कहेंगे कि 200 रुपए कम कर दिए।

पढ़ें :- सपा सरकार में माफिया गरीबों की जमीनों पर कब्जा करता था, अब उनके अवैध महल तोड़कर भाजपा गरीबों के लिए घर बनवाती है: पीएम मोदी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...