1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. भवानीपुर में सुवेन्दु अधिकारी से CM ममता बनर्जी चल रहीं पीछे, बीजेपी उम्मीदवार ने इतने वोटों से बनाई बढ़त

भवानीपुर में सुवेन्दु अधिकारी से CM ममता बनर्जी चल रहीं पीछे, बीजेपी उम्मीदवार ने इतने वोटों से बनाई बढ़त

Bhabanipur Vote Counting : पश्चिम बंगाल में कुल 294 विधानसभा सीटों में से 293 सीटों पर दो चरणों में वोटिंग संपन्न हुई थी। राज्य में इस बार दो चरणों- 23 और 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था। आज इन सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है, जबकि राज्य की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी अपनी सीट पर पीछे चल रही हैं। बीजेपी उम्मीदवार सुवेन्दु अधिकारी उनसे आगे निकल गए हैं।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- TMC ने मतगणना के बीच उठाए सवाल- चुनाव आयोग सभी 293 बंगाल सीटों के रुझान जारी क्यों नहीं कर रहा है?

भारत चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, भवानीपुर सीट पर 20 में से 2 राउंड की मतगणना तक सुवेन्दु अधिकारी 1558 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें 6380 वोट मिले हैं। वहीं, सीएम ममता बनर्जी को दूसरे राउंड की मतगणना तक 4822 वोट मिले हैं। दूसरी तरफ, सुबह 11 बजे तक के रुझानों में बीजेपी ने 97 सीटों पर बढ़त बना रखी है, जबकि टीएमसी 57 सीटों पर आगे चल रही है। अन्य 3 सीटों पर आगे हैं। शुरुआती रुझानों पर पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम व भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, “BJP स्पष्ट जनादेश के साथ सरकार बना रही है। कोलकाता के शिक्षित, हिंदू लोगों ने ममता बनर्जी को नकार दिया है; शुरुआती रुझान यही कह रहे हैं।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...