1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां, धमकी मिली- अगला निशाना मुंबई स्थित घर !

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर चली गोलियां, धमकी मिली- अगला निशाना मुंबई स्थित घर !

कॉमेडियन और अभिनेता कजिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह हंसी-मजाक नहीं बल्कि गंभीर सुरक्षा खतरा है। कनाडा में उनके रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के पास एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 2 मई की सुबह यह गोलीबारी हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया...

By हर्ष गौतम 
Updated Date

‘कैप्स कैफे’ फायरिंग  : कॉमेडियन और अभिनेता कजिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह हंसी-मजाक नहीं बल्कि गंभीर सुरक्षा खतरा है। कनाडा में उनके रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के पास एक बार फिर फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 2 मई की सुबह यह गोलीबारी हुई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पढ़ें :- WFI Senior Open Ranking Wrestling Tournament : विनेश फोगाट, बोलीं-गोंडा में अगर मेरे और टीम के साथ अप्रिय घटना हुई तो इसकी जिम्मेदार केंद्र सरकार

इस घटना के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर बिश्नोई गैंग की ओर से कपिल शर्मा को सीधी धमकी दी गई है। पोस्ट में साफ शब्दों में कहा गया कि अभी सिर्फ चेतावनी दी गई है, अगला निशाना उनका कैफे और मुंबई स्थित घर हो सकता है।

सोशल मीडिया पर दी गई खुली चेतावनी

वायरल पोस्ट को टायसन बिश्नोई और जोरा सिद्धू नाम से साझा किया गया बताया जा रहा है। इसमें लिखा गया कि अभी तो सिर्फ “चाय सुत्ता बार” पर फायरिंग की गई है, लेकिन अगली बारी कपिल शर्मा की होगी। पोस्ट में यह भी कहा गया कि इस बार किसी की सिफारिश पर रुकने वाले नहीं हैं। इस धमकी ने न सिर्फ कपिल शर्मा बल्कि उनके परिवार और करीबियों की चिंता भी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस भी लगातार उनकी सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

पहले भी हो चुकी है फायरिंग

पढ़ें :- भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह को फिर से हुआ प्यार, पवन सिंह को लेकर कही बड़ी बात

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले भी दो बार वहां गोलीबारी हो चुकी है। दोनों ही मामलों में जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली थी। पहली घटना जुलाई 2025 में सामने आई थी, जबकि दूसरी फायरिंग अगस्त 2025 में हुई थी। अब 2 मई को हुई ताजा घटना ने यह साफ कर दिया है कि खतरा अभी टला नहीं है। लगातार तीसरी बार इस तरह की घटना सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। जांच एजेंसियां सोशल मीडिया पोस्ट और फायरिंग के पीछे जुड़े लोगों की पहचान में जुटी हुई हैं।

बढ़ी सुरक्षा, फैंस में चिंता

लगातार मिल रही धमकियों और फायरिंग की घटनाओं के बाद कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है। मुंबई स्थित उनके घर और अन्य ठिकानों पर भी सुरक्षा बढ़ाए जाने की बात सामने आ रही है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग भी इस घटना पर चिंता जता चुके हैं। फैंस का कहना है कि एक कलाकार को इस तरह बार-बार निशाना बनाया जाना बेहद गंभीर मामला है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

सवालों के घेरे में गैंग की बढ़ती धमकियां

एक तरफ पुलिस और जांच एजेंसियां कार्रवाई की बात कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बार-बार सामने आ रही ऐसी धमकियां कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही हैं। कपिल शर्मा पर मंडरा रहा यह खतरा अब सिर्फ एक सेलिब्रिटी की सुरक्षा का मामला नहीं, बल्कि संगठित अपराध के बढ़ते हौसले की बड़ी तस्वीर भी दिखा रहा है।

पढ़ें :- यूपी में प्रीपेड स्मार्ट मीटर के खिलाफ़ आधी आबादी सड़क पर उतरी, उखाड़ फेंका मीटर, बिजली उपकेंद्रों से अधिकारी और कर्मचारी फरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...