1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. ​शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन ही आग बबूला हुए सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी हुए नाराज

​शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन ही आग बबूला हुए सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी हुए नाराज

बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सदन चल रहा है। सदन के ​तीसरे ही दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा हो गए है। उनका गुस्सा सदन में निकला है। सदन की कार्यवाही में रुकावट आने के कारण नीतीश कुमार का गुस्सा फूटा है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सदन चल रहा है। सदन के ​तीसरे ही दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुस्सा हो गए है। उनका गुस्सा सदन में निकला है। सदन की कार्यवाही में रुकावट आने के कारण नीतीश कुमार का गुस्सा फूटा है। बिहार के गवर्नर आरिफ मोहम्मद ने भी इस पर नाराजगी जताई है।

पढ़ें :- Nari Shakti Vandan Adhiniyam : अमित शाह, बोले -बिल को लेकर फैलाया जा रहा भ्रम, दक्षिण के राज्यों को कोई घाटा नहीं

बता दे कि बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन एक बड़ी चूक हो गई। इस चूक से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद दोनों नाराज हो गए। बुधवार को शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन सेंट्रल हॉल में गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान अपना भाषण दे रहे थे। इस दौरान 15 मिनट के लिए अचानक ऑडियो सिस्टम बंद हो गया। इस कारण राज्य पाल का भाषण विधानसभा के सदस्य नहीं सुन पाए। माइक बंद हो जाने पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए।

वहीं राज्यपाल इस दौरान अपना भाषण देते रहे। सीएम नीतीश कुमार तकनीकी स्टाफ की ओर गुस्से से देखने लगे और अधिकारियों को तुरंत माइक ठीक करने का आदेश दिया। इस दोरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद भी कुछ देर के लिए सकते में आ गए। माइक ठीक होने के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने सरकार की उपलब्धियों और आने वाले योजनाओं के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल ने नौकरियों, विकास, और नई परियोजनाओं पर सरकार की प्रतिबद्धता को बताया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...