1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को CM योगी ने दिया बड़ा तोहफा, जानिए प्रतिमाह कितना वेतन बढ़ाने का किया एलान

विगत 9 वर्षों में प्रदेश में 70,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। हमने आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए विभाग को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र का अपना भवन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा, प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल, सरकारी हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नव नियुक्त आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने बड़ा एलान किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन के अनुरूप आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों व सहायिकाओं को चार प्रकार की योजनाओं का लाभ देने आए हैं।

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

उन्होंने कहा, द्वापर में यशोदा मैया ने कान्हा का जिस प्रकार लालन-पालन किया था, वही भूमिका आज हमारी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां और सहायिकाएं निभा रही हैं। आज के ‘कान्हा’ यानी हमारे देश के नौनिहालों का मां के बाद सबसे पहला संवाद आंगनबाड़ी की बहनों और उनकी सहायिकाओं के साथ ही होता है।

विगत 9 वर्षों में प्रदेश में 70,000 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों को एक व्यवस्थित स्वरूप दिया गया है। हमने आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए विभाग को निर्देशित किया है कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र का अपना भवन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कहा, प्रदेश की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों और सहायिकाओं को प्रतिवर्ष ₹5 लाख की कैशलेस चिकित्सा सुविधा किसी भी इम्पैनल्ड हॉस्पिटल, सरकारी हॉस्पिटल या मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध होगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने बड़ा एलान करते हुए कहा कि, पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों को ₹3,000 मानदेय प्राप्त होता था। हम लोगों ने इसे बढ़ाकर ₹8,000 किया। अब इसे बढ़ाकर ₹12,000 प्रतिमाह करने जा रहे हैं। सहायिकाओं का मानदेय ₹1,500 था। इसे हम लोगों ने ₹4,000 किया, अब इसे बढ़ाकर ₹6,000 करने जा रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...