1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश का किया ऐलान, 19 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

सीएम योगी ने महानवमी पर अवकाश का किया ऐलान, 19 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेज व सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद

उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। त्योहार को देखते हुए लोगों को राहत देने और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में सरकारी कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और अन्य सरकारी प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा। त्योहार को देखते हुए लोगों को राहत देने और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया गया है। महानवमी हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक मानी जाती है। इस दिन प्रदेशभर में दुर्गा पूजा, धार्मिक अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। अवकाश की घोषणा के बाद लोगों ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

पढ़ें :- अमिताभ ठाकुर ने दिव्या मित्तल के मिर्जापुर से चुनाव लड़ने का किया स्वागत, चुनावी अभियान का किया समर्थन

23 अक्टूबर को मतदान करने वालों को मिलेगी छुट्टी

इसी बीच उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक चुनाव को लेकर भी महत्वपूर्ण व्यवस्था की गई है। राज्य के 11 निर्वाचन क्षेत्रों में 23 अक्टूबर को मतदान होना है। ऐसे में पात्र कर्मचारियों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए विशेष अवकाश दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार यह सुविधा उन कर्मचारियों को मिलेगी जो संबंधित स्नातक या शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत मतदाता हैं। इससे वे बिना किसी प्रशासनिक बाधा के मतदान कर सकेंगे।

इन क्षेत्रों में होना है मतदान

23 अक्टूबर को लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। वहीं लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भी वोट डाले जाएंगे। प्रदेश सरकार का कहना है कि त्योहार और लोकतांत्रिक प्रक्रिया दोनों को महत्व देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि लोग आसानी से अपने धार्मिक और लोकतांत्रिक काम को सही से कर सकें।

पढ़ें :- FSDA का लखनऊ के बाद क्या यूपी में भी नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर चलाएगा अभियान? इससे दवा कारोबार में पारदर्शिता होगी सुनिश्चित

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...