1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. CM योगी ने PM मोदी और जेपी नड्डा से की मुलाकात, अब इन बातों के लगने लगे कयास

CM योगी ने PM मोदी और जेपी नड्डा से की मुलाकात, अब इन बातों के लगने लगे कयास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर अब प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर अब प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गयी हैं। कहा जा रहा है कि, इस मुलाकात के बाद यूपी में कई फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।

पढ़ें :- तहसील दिवस में पूर्व विधायक अमनमणि त्रिपाठी की कड़ी नाराज़गी 20 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप, बीडीओ पर कार्रवाई की चेतावनी

मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें
दरअसल, बीते कई दिनों से योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें चल रही हैं। योगी मंत्रिमंडल में छह से सात नए लोग मंत्री बनाए जा सकते हैं। हालांकि, अभी इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है लेकिन इसकी चर्चाओं ने पीएम मोदी और सीएम योगी की इस मुलाकात के बाद जोर पकड़ ली है।

यूपी भाजपा को मिलेगा जल्द प्रदेश अध्यक्ष
यही नहीं, यूपी भाजपा को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष भी मिलने वाला है। चर्चा है कि, पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात के दौरान यूपी बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भी चर्चा हुई होगी।

पढ़ें :- नौतनवा में विधायक ऋषि त्रिपाठी का जनसम्पर्क: पानी–सड़क की समस्याएँ होंगी प्राथमिकता, व्यापारियों ने उठाए सुरक्षा व जाम के मुद्दे

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...